प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने और सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड पर भोपाल के नीलबड़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों द्वारा दिए गए अनाज से प्रधानमंत्री की आकर्षक रंगोली बनाई गई।
कार्यक्रम भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर नीलबड़ स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि रहे। दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
रामेश्वर शर्मा ने बताया कि रंगोली पूरी तरह किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए अनाज से तैयार की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद मां सिंहवाहिनी मंदिर में आरती उतारी गई और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
पौधरोपण अभियान
इसी दौरान भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने नेहरू नगर के करुणाधाम आश्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस मौके पर विधायक भगवानदास सबनानी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।