शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 181 अंक फिसला

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों और बिकवाली के दबाव के कारण गिरावट के साथ खुला।

सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 181 अंक फिसलकर 77,796.48 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 87.45 अंक की गिरावट के साथ 24,348.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आईटी शेयरों में कमजोरी से बाजार की धारणा और कमजोर हुई।

अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रेसिम और हिंडालको के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.05 प्रतिशत नीचे रहा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

सेक्टोरल प्रदर्शन में निफ्टी सीमेंट इंडेक्स करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे कमजोर रहा। निफ्टी आईटी और रियल्टी इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी ऑटो और केमिकल इंडेक्स में तेजी आई।