आकाश राजपूत को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम रघुवंशी के साथ था हत्या में शामिल

sonam and raja

राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन हो रहे नए खुलासे में कई नए मोड़ सामने आए हैं। ललितपुर का आकाश राजपूत पैसों के लिए बना था आरोपी और दिया था हत्या को अंजाम।

मेघालय के शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा प्रेम में पिछले पांच-छह महीनों से थे। अपने पिता के दिल की बीमारी के कारण सोनम ने विवाह के लिए हां किया था। पुछताछ में पता चला कि पैसे की लालच में आकाश राजपूत इस हत्याकांड में शामिल हुआ। जहां से राजा का शव बरामद हुआ उसके आस पास की सीसीटीवी फुटेज में आकाश कैद हो गया था। आकाश को पचास हज़ार रुपए दिए गए थे हत्या के समय निगरानी रखने के लिए। शिलांग पुलिस को आकाश का रेनकोट भी मिला शव के पास से। ललितपुर के चौकी गांव से आकाश को सोमवार रात में गिरफ़्तार करके ले जाया गया। शिलांग पुलिस ने आकाश के गांव में भी पूछताछ की, जिसमें कुछ खास सामने नहीं आया। पुलिस ने आकाश के घरवालों से भी बातचीत की जिसमें उसकी दादी ने कहा अगर गलती है तो गोली मार दो। साथ ही दादी ने ये भी कहा कि उसका बच्चा शांत है उसे फंसाया जा रहा।

हत्या की साजिश

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि 22 मई को हनीमून के लिए राजा और सोनम शिलांग पहुंचें जहां अगले दिन उन दोनों ने चिरपंजी के एक होमस्टे में रुके। साज़िश की शुरुआत यहीं से हुई थी। हत्याकांड में शामिल सारे आरोपी इसी होमस्टे में रुके थे

आरोपियों की तैयारी

राज कुशवाहा सोनम रघुवंशी का प्रेमी जिसने अपने साथियों को पचास हज़ार रुपए, एंड्रॉइड फोन और नई सिम दी। ये सब आरोपियों द्वारा सोनम तक पहुंचाया गया। आईएसआई मोबाइल से सोनम सारे आरोपियों के संपर्क में थी। हत्या को अंजाम देने के लिए सोनम ने राज को 22 मई को शिलॉन्ग पहुंचने को कहा। लेकिन, सबकी टिकट करने के बाद उसने आने से पहले ही मना कर दिया और इंदौर से ही सोनम को निर्देश देता रहा।

पति के पर्स से ही आरोपी को पैसे दिए

सोनम ने हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 15 हजार रुपए दिए राजा के ही पर्स से जिसे वे नाखुश थे। हत्या के बाद बाद आरोपियों ने राजा और सोनम की स्कूटी को 25 किलोमीटर दूर छोड़ दिया

व्रत वाले दिन दिया हत्या को अंजाम

सोनम ने 23 मई को अपरा एकादशी का व्रत रखा था जिसकी जानकारी उसने अपनी सास को भी दी। ये व्रत पाप से मुक्ति के लिए रखा जाता है। पुलिस को मिले बयान के बाद 23 मई को दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई।

हत्या के अगले ही दिन सोनम इंदौर पहुंच गई थी और अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ उसके घर में रह रही थी। उसके बाद वो बनारस के लिए निकली और पुलिस द्वारा गाज़ीपुर के नंदगंज में पकड़ी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान को भी हिरासत में लेकर शिलांग ले जाया गया।