31.1 C
Bhopal
June 18, 2025
अंतरराष्ट्रीय

एग्जियोम-4 की लॉन्चिंग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, अगली तारीख पर बना सस्पेंस

axiom-4

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाले अंतरिक्ष यान में आई तकनीकी खराबी के कारण एग्जियोम-4 मिशन को पुन: स्थगित कर दिया गया है।

41 साल में पहली बार अंतरिक्ष में जाने वाले यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके साथ अन्य 3 यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाले अंतरिक्ष यान में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण इस मिशन को चौथी बार स्थगित किया गया है। पहले इसकी लॉन्चिंग की तारीख 29 मई तय की गई थी जिसे बढ़ाकर 8 जून किया गया। इसके बाद इसकी तारीख 10 जून को निश्चित हुई, जिसे 9 जून को फिर 11 जून तक स्थगित कर दिया गया।

फाल्कन-9 रॉकेट में दिक्कत

अंतरिक्ष यान में खराबी के कारण एग्जियोम का प्रक्षेपण फिल्हाल स्थगित हो गया है। स्पेस एक्स ने बताया कि पोस्ट स्टैटिक फायर बूस्टर के निरीक्षण के दौरान रॉकेट में ऑक्सीजन लीक होने की समस्या आ रही थी जिसे ठीक करने के लिए इंजीनियरों ने कुछ समय मांगा है।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय – शुभांशु शुक्ला

अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे शुभांशु शुक्ला। एग्जियोम-4 मिशन के तहत शुभांशु और अन्य 3 यात्री इसमें शामिल होंगे।

एग्जियोम स्पेस के साथ और भी कंपनियों का सहयोग

अमेरिका में अंतरिक्ष से जुड़े मिशन को देखने वाली एग्जियों-4 के साथ नासा और इसरो का भी सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही एलन मस्क के स्पेसएक्स का भी इसमें बड़ा योगदान है।

सूत्रों के अनुसार एग्जियोम को लॉन्च करने की तारीख जल्द ही एलान की जाएगी जिससे भारत को बहुत फायदा होगा। शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य यात्रियों के साथ जल्द होगा इस मिशन का लॉन्च।

Related posts

अमेरिका में दो पाकिस्तानी गद्दारों को किया गिरफ्तार, करते थे मनी लॉन्ड्रिंग और इमिग्रेशन फ्रॉड

admin

बैगर चुनावी मैदान में उतरे सत्ता में बने रहना चाहते हैं यूनुस? देश लोकतंत्र की ओर बढ़ेगा या अराजकता और तानाशाही की दिशा में फिसलेगा

admin

पाक के पंजाब प्रांत में तूफान के बीच हवा में झूलने लगा विमान!, रोने-बिलखते यात्री पढ़ने लगे कुरान की आयतें

admin

Leave a Comment

Home
Search
YOUTUBE