31.1 C
Bhopal
June 18, 2025
राष्ट्रीय

विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, परिवार से मिलने जा रहे थे लंदन

vijay rupani

12 जून का दिन भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था जब एक विमान दर्जनों लोग मारे गए। ये मामला है एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 787-8 गुरुवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 242 लोग मारे गए जिसमें एक नाम गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी था।

परिवार से मिलने जा रहे थे लंदन

विजय रूपाणी लंदन में अपनी पत्नी अंजली रूपाणी और बेटी राधिका रूपाणी से मिलने जा रहे थे। उनकी पत्नी अंजली भी भाजपा से जुड़ी है और भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के लिए काम करती है वहीं उनकी बेटी राधिका अपने पति के साथ ही लंदन में रहती है। ऐसे में उनका ये सफर अधूरा रह गया।

1206 को मानते थे लकी नंबर

रुपाणी की मौत के बाद ये सामने आया कि वो 1206 को अपना लकी नंबर माँगते थे। उनकी करीबियों ने बताया कि उनकी पहली स्कूटी के नंबर से लेकर उनके पास की सभी कारों में ये नंबर मौजूद रहता था। अचंभे की बात तो ये है कि यही नंबर उनकी जिंदगी की आखिरी तारिख बन गया क्योंकि उनकी मौत 12/06 को हुई।

म्यांमार में हुआ था जन्म

68 साल के रूपाणी का जन्म 1956 ई. में म्यामांर में हुआ था। वहाँ कि राजनीतिक अव्यवस्थाओं के कारण रूपाणी का परिवार म्यांमार के यांगुन शहर से राजकोट आ गया। जैन परिवार में जन्मे रूपाणी अपने 7 भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी के साथ उनके दो बेटे और एक बेटी थी। जिसमें एक बेटे की मौत पहले ही हो चुकी है।

पार्षद बनने से की राजनीतिक करियर की शुरूआत

रूपाणी का राजनीतिक करियर काफी फैला हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1971 में जनसंघ में शामिल होकर की और 1987 में नगरपालिका के मेयर चुने गए। वो 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सांसद भी रहे है। साथ ही उन्होनें गुजरात के कैबिनेट मंत्री के साथ मुख्यमंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद भी निभाया है। वो जमीन से जुड़े एक मिलनसार और एक प्रभावशाली व्यक्तित्व रखते थे।

Related posts

ईरान का इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, नेतन्याहू ने दी खुली चेतावनी

Devansh Trigunayat

बेंगलुरु भगदड़: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 11 की मौत, RCB फ्रेंचाइजी और सरकार ने की मुआवजे की घोषणा; मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

city desk

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सभी पांचों आरोपी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर, मेघालय पुलिस करेगी गहन पूछताछ

Devansh Trigunayat

Leave a Comment

Home
Search
YOUTUBE