इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों को इन दिनों कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों की परेशानियाँ बढ़ गई है। बीते दिनों ऐसा कई बार हुआ जब यात्रियों को असुविधा हुई।
तकनीकी वजह से देर से उड़ी इंदौर से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट
आज इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से इस फ्लाइट को रनवे के बीच से वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। उड़ान के पहले होने वाले निरीक्षण में पायलट को गड़बड़ी का आभास हुआ। फिर इसे टैक्सी टर्मिनल तक लाया गया। इसी बीच विमान रनवे पर करीब ढाई घंटे तक खड़ा रहा। जिससे यात्रीयों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसे बाद विमान में आई गड़बड़ीयों को सुधार कर प्लेन ने उड़ान भरी। ये विमान को 9 बजे तक इंदौर से रवाना होना था। जिसमें गड़बड़ी के कारण विमान समय तय समय से देर हो गई।
इंदौर से दिल्ली जा रही फ्लाइट भी रही कैंसिल
संडे को इंदौर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एअर इंडिया की AI803 भी कैंसिल रही। इस कारण भी यात्री परेशान हुए। ये फ्लाइट रात 10:25 में उड़ान भरककर 12:20 तक दिल्ली पहुँचती है। ऐसे में आपको बता दे कि दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट भी कल कैंसिल थी। अभी विमान कैंसेलेशन की वजहों का पता नहीं लग पाया है।
आखिरी समय पर इंदौर से जबलपुर जा रही फ्लाइट हुई कैंसिल, यात्रियों ने किया हंगामा
शनिवार को इंदौर से जबलपुर जा रही फ्लाइट अचानक से आखिरी समय में रद्द हो गई। यात्रियों को पहले बोला गया कि फ्लाइट आधे घंटे देर से उड़ेगी। लेकिन कुछ समय बाद उनको जानकारी मिली की ये फ्लाइट आज कैंसिल हो गई है। ऐसे में यात्री भड़क गए। उनका कहना था कि पहले हमें देरी का बताया गया। फिर बस में बिठा कर हमें एयरलाइन प्रबंधन फ्लाइट के तरफ ले गए। वहीं कुछ देर बस में बैठने के बाद बताया गया कि प्लेन कैंसिल कर दी गई है। ऐसे में यात्री भड़क गए और हंगामा कर टिकट के पूरे पैसे वापस करने और अगली फ्लाइट के री बुकिंग का विक्लप देने की माँग की।