बालाघाट के एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत। बाइक पर सवार होकर जा रहे थे दुर्गा मंदिर बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई मौत। लोगों में उमड़ा आक्रोश, विभाग ने परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
एमपी के बालाघाट जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। लांजी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग देवलगांव के दुर्गा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे जब ये हादसा हुआ। तार टूटने से करंट फैल गया और बाइक में आग लग गई, जिससे परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई। सर्रा गांव के सेवकराम पांचे (30), उनकी पत्नी रेनूका पांचे (28) और छोटे भाई भोजराज पांचे (28) की इस हादसे में जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि तीनो में से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला।
बिजली विभाग पर लोगों का आक्रोश
इस भयानक हादसे के बाद पूरे इलाके में आक्रोश भरा है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई जगह हाईटेंशन लाइनें पेड़ो के बीच से गुजरती हैं, लेकिन विभाग समय पर छंटाई और निरीक्षण नहीं करता है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 3 निर्दोष लोगों की जान चली गई।
बचने का मौका भी नसीब नहीं हुआ
लोगों का कहना है कि हादसा इतना अचानक और दर्दनाक हुआ कि किसी को भी बचने या संभलने का मौका नहीं मिला। तार टूटते ही बाइक जल उठी और तीनो की जलकर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही लांजी पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की तनी गिरने से तार टूट गया और बिजली चालू होने के कारण आग लगके सभी की मौत हो गई। तीनो की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए लांजी के सिविल अस्पताल ले जाया गया और विधायक ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।