भोपाल में नाबालिग से दुष्कर्म, जिसे दीदी कहती थी उसी ने घर बुलाया था

Rape in Bhopal: भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामला टीटी नगर निवासी एक नाबालिग का है जिसका दो लोगों ने रेप किया। वो एक इवेंट मैनेजर रितु यादव उर्फ रिया के संपर्क में थी। मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है।

बीमारी के बहाने बुलाया था घर

नाबालिग जो करीब 15 वर्ष की है रिया को दीदी बोलती है। रिया बतौर इवेंट मैनेजिंग कंपनी से जुड़ी है। ऐसे में रिया ने नाबालिग को कॉल किया और अपनी बीमारी के बारे में बता, बुलाया। नाबालिग जब रिया के करोंद स्थित घर पहुंची तो पाया कि वहां रिया का ब्वॉयफ्रेंड नावेद और उसके दोस्त अनश और हनीफ पहले से ही थे। जहां उसके दोस्त हनीफ ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की वहीं अनश ने नाबालिग का रेप किया।

फॉर्महाउस पर कारोबारी ने किया दुष्कर्म

इसके बाद नाबालिग को लेकर रिया एक फॉर्महाउस च्वाइश विला में चल रही बर्थडे पार्टी में पहुंची। उसने उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और उसे कपड़ा कारोबारी मुकेश बालचंदानी को सौंप दिया। इसके बाद मुकेश ने भी नाबालिक का रेप किया और फिर जब नाबालिक होश में आईं तो रिया ने उसे ये अब बताया। 

चुपके से मां को लगाया फोन

जब रिया पार्लर गई तो नाबालिग ने चोरी चुपके से अपनी मां को फोन लगाया पर आपबीती सुनाई। इसके बार उसकी मां पुलिस को लेकर वहां पहुंची और उसे आजाद करवाया। पुलिस ने मामले में रिया समेत कुल 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है और रिया समेत मुकेश, हनीफ और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। 

मां के साथ अकेले रहती थी नाबालिग

15 वर्षीय नाबालिग अपनी मां के साथ टीटी नगर के एरिया में रहती थी। उसके माता पिता का करीब 5 साल पहले डाइवोर्स हो चुका है। ऐसे में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए मामले को संवेदनशील बताया और पुलिस निरीक्षक शिल्पा कौरव को जिम्मेदारी सौंपी है।