ट्रंप का बड़ा दावा: भारत के साथ जल्द होगी ऐतिहासिक ट्रेड डील, चीन से भी समझौता तय

Trump Trade Deal with India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ जल्द ही बहुत बड़ी ट्रेड डील फाइनल की जाएगी। इस दौरान ट्रंप ने यह घोषणा भी की कि अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। बता दें कि अप्रैल में ट्रंप ने अमेरिका संग ट्रेड डील करने के लिए 90 दिनों की मोहलत दी थी। यह अवधि 8 जुलाई को खत्म हो रही है। वाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, हमने अभी-अभी चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हम हर किसी के साथ डील नहीं करने जा रहे हैं। लेकिन हम कुछ बेहतरीन सौदे कर रहे हैं। हम एक और सौदा करने जा रहे हैं, भारत के साथ, एक बहुत बड़ा सौदा। ट्रंप ने आगे कहा, हम भारत संग समझौता कर रहे हैं। चीन के साथ भी। जो कभी नहीं हो सकती था, हम वह काम कर रहे हैं। इन देशों के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने इस दौरान चीन के हुई डील के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। गौरतलब है कि अप्रैल में चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर शुरू होने के बाद इस समझौते पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

चीनी समकक्ष से मिले रक्षा मंत्री, मानसरोवर यात्रा पर जताई खुशी

चीन के किंगदाओ में एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) सम्मेलन के दौरान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी समकक्ष एडमिरल डॉन जून को मधुबनी पेंटिंग भेंट की। उन्होंने मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर भी खुशी जताई।

सभी देशों संग समझौता नहीं

अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान यह भी कहा कि अमेरिका सभी देशों के साथ समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा, हम हर किसी के साथ सौदा नहीं करने जा रहे हैं। कुछ देशों को हम बस एक चिट्ठी भेजकर बहुत-बहुत धन्यवाद कहेंगे। आपको 25, 35, 45 प्रतिशत टैक्स भुगतान करना होगा। हालांकि अमेरिका सौदा करने के लिए इच्छुक है।