बिहार विधानसभा चुनाव: अब स्मार्टफोन बनेगा आपका पोलिंग बूथ, मोबाइल वोटिंग का हुआ शुभारंभ

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदान को लेकर एक नया बदलाव होने जा रहा है। बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां पर मोबाइल के जरिए मतदान का प्रयोग किया जा रहा है। राज्य में ई-वोटिंग की शुरूआत शनिवार को रहे नगरपालिका चुनाव से हो रही है। ई वोटिंग के लिए 51,155 मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 26,038 पुरुष और 25,117 महिला मतदाता शामिल हैं। बिहार राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि यह सुविधा उन लोगों को मिल रही है जो मतदान केंद्र पर जाकर वोट नहीं डाल पाते हैं। इस सिस्टम में ब्लॉकचेन तकनीक, फेस मैचिंग और स्कैनिंग जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसके साथ छेड़छाड़ न की जा सके।

मोबाइल नंबर को ऐप से करना होगा लिंक

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को एक ऐप इंस्टाल करना है। इसके बाद मतदाता सूची में एड अपने नंबर से इसको लिंक करना था। यह ऐप फिलहाल केवल एंड्रायड फोन में ही काम करेगा इस ऐप को सेंटर फॉर डेवलपमेंट आॅफ एडवांस कंप्यूटिंग ने बनाया है।

एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो वोट

ये ऐप केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही काम करेंगे। एक विकल्प राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के जरिए भी उपलब्ध है, लेकिन वह भी केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही सक्रिय होगा। किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसलिए केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही मतदान मान्य होगा। एक नंबर से अधिकतम दो लोग (जैसे पति-पत्नी) वोट डाल सकते हैँ। इस प्रयोग को लेकर अच्छा रिस्पांस मिला है. सिवान, पूर्वी चंपारण के साथ-साथ दुबई और कतर जैसे देशों में रहने वाले प्रवासी मतदाता भी रजिस्टर हुए हैं।

विधानसभा चुनाव में उपयोग पर संशय

बिहार में यह प्रयोग अभी नगर पालिका चुनाव को लेकर हुआ है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आगामी विधानसभा चुनाव में फोन के जरिए मतदान होगा या नहीं। वोटर लिस्ट पर विवादों के बीच ई-वोटिंग को लेकर विपक्षी की रुख अब तक सामने नहीं आया है।