टेनिस के सबसे पुराने टूर्नामेंट विम्बलडन की शुरूआत आज से आॅल इंग्लैंड क्लब लंदन में हो रही है। 148 साल पुराने इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का यह 138वां संस्करण है। वर्ल्ड वार और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान ही विम्बलडन का आयोजन ब्रेक हुआ है। इसे टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम में सबसे प्रतिष्ठित भी कहा जाता है।
विम्बलडन साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम है। टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरूआत जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में वर ओपन होता है। यूएस ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इस टूर्नामेंट में 25वां टाइटल जीतने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनके सामने स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्काराज की तगड़ी चुनौती होगी। 22 साल के अल्काराज ने पिछले साल ग्रॉस कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जोकोविच को मात दी थी। वहीं वूमेंस में आर्यना सबालेंका, कोको गॉफ भी प्रबल दावेदार बताई जा रही हैं।
आल इंग्लैंड क्लब कराता है विम्बलडन
वम्बलडन इकलौता ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन कोई नेशनल टेनिस एसोसिएशन नहीं करता है। इसे आॅल इंग्लैंड क्लब आयोजित करता है। क्लब की स्थापना 1868 में हुई थी। टेनिस पहले क्रॉकेट कहलाता था। 6 मेंबर्स ने मिल कर आॅल इंग्लैंड टेनिस और क्रॉकेट क्लब की शुरूआत की और फिर आगे चलकर इन्हीं ने 1877 में विम्बलडन टूर्नामेंट शुरू किया। आज यह प्राइवेट क्लब है और इसमें 500 मेंबर हैं। प्रिंसेस आॅफ वेल्स इस क्लब की मालकिन रहती है। इस समय कैथरीन एलिजाबेथ मिडिलटन इसकी मालकिन हैं। बॉल बॉय और बॉल गर्ल्स यहां के बॉल बॉय और गर्ल्स, इस चैम्पियनशिप को खास बनाते हैं। इन्हें इइॠ के नाम से जाना जाता है। 2005 से इइॠ 6 के दल में काम करते हैं, जिनमें से 2 नेट पर रहते हैं, 4 कोनों में रहते हैं। इनका काम बॉल को उठाकर खिलाड़ी तक पहुंचाना होता है। चैम्पियनशिप में इइॠ 1920-30 के दशक में देखे गए थे। इन्हें स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा नामित किया जाता है, इन सभी को टेनिस के नियमों पर बेस्ड लिखित परीक्षा पास करनी होती है। टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह से सफेद कपड़े पहन कर ही टेनिस खेलने की परमिशन है। 2022 में विम्बलडन के दौरान इस पर प्रोटेस्ट भी हुए।
विम्बलडन के पहले ही दिन एक्शन में दिखे अल्काराज, सबालेंका, पाओलिनी
विंबलडन के पहले दौर में पहले दिन एक्शन में आने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में एरीना सबालेंका, किनवेन झेंग, कार्लोस अल्काराज और जैस्मीन पाओलिनी शामिल हैं। हाल ही में फ्रेंच ओपन की उपविजेता रहीं सबालेंका का सामना सोमवार को कनाडा की कार्सन ब्रैनस्टीन से होगा, जबकि अल्काराज सेंटर कोर्ट पर इटली के फैबियो फोगनिनी के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे। सोमवार को पाउला बडोसा और एलेक्जेंडर जेवरेव भी सेंटर कोर्ट में उतरेंगे। पिछले साल की उपविजेता पाओलिनी का मुकाबला लातविया की अनास्तासिया सेवास्तोवा से होगा। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका अपना अभियान कोर्ट 18 पर आॅस्ट्रेलिया की तालिया गिब्सन के खिलाफ शुरू करेंगी। टेलर फ्रिट्ज दिन के आखिरी मैच में कोर्ट 2 पर फ्रांस की जियोवानी एमपेट्शी पेरीकार्ड से भिड़ेंगी। मौजूदा आॅस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन मैडिसन कीज अपने अभियान की शुरूआत एलेना-गैब्रिएला रुसे के खिलाफ करेंगी। विम्बलडन के मैच स्थानीय समयानुसार प्रात: 11:00 बजे, भारतीय समयानुसार अपराह्न 03:30 बजे तथा जीएमटी समयानुसार प्रात: 10:00 बजे शुरू होंगे।