विंबलडन में उलटफेर: टेलर फ्रिट्ज ने रचा इतिहास, पहली बार सेमीफाइनल में; सबालेंका भी अंतिम-4 में

BNP Paribas Open: अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में कारेन खाचानोव को शिकस्त देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज को मैच के बीच में पैर के दर्द से निपटने के लिए ट्रेनर से उपचार लेना पड़ा लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए 6-3, 6-4, 1-6, 7-6 से जीत दर्ज की। यूएस ओपन के उपविजेता फ्रिट्ज के सामने सेमीफाइनल में स्पेन के दो बार के गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज से भिड़ेंगे। जिन्होंने ब्रिटेन के गैर-वरीयता प्राप्त कैम नॉरी में एक अन्य क्वॉर्टर फाइनल में 6-2, 6-3, 6-3 से हराया। फ्रिट्ज मैच की शुरूआती दो सेट में 17वीं रैंकिंग के खिलाड़ी के खिलाफ दबदबा कायम करते हुए 47 में से 40 सर्विस अंक भुनाने में सफल रहे। खाचानोव ने इसके बाद अच्छी वापसी करते हुए अगले नौ में आठ अंक अपने नाम किये। फ्रिट्ज ने इसी समय मेडिकल टाइम आउट लिया। उनके ट्रेनर को इस दौरान दायें पैर का इलाज करते देखा गया। चौथे सेट में 0-2 से पिछड़ने के बाद फ्रिट्ज ने अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा करते हुए 5-4 और 6-5 की बढ़त बनायी लेकिन खाचानोव इस सेट को टाई-ब्रेकर में खींचने में सफल रहे। टाई-ब्रेकर में स्कोर एक समय 4-4 की बराबरी पर था । फ्रिट्ज ने हालांकि अगले तीन अंक भुना कर मुकाबला जीत लिया।

महिला एकल में सबालेंका ने अंतिम-4 में जगह बनाई

महिला एकल में वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने जर्मनी की लौरा सिगमंड के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बावजूद जीत दर्ज कर ली। सिगमंड ने 6-4 से पहला सेट जीता। सबालेंका ने 6-2, 6-4 के अंतर से बाकी 2 सेट जीते और मैच अपने नाम कर लिया। विमेंस डबल्स में हारी वर्ल्ड नंबर-16 जोड़ी विमेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर देखने को मिला। अमेरिका की डिजारे क्रवजिक और आॅस्ट्रेलिया की ओलिविया गाडेकी की जोड़ी ने अमेरिका की कैरोलिन डोलेहाइड और सोफिया केनिन की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हरा दिया।

मेंस डबल्स में नंबर-1 जोड़ी जीती

मेंस डबल्स में अर्जेंटीना के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मैट पाविच की वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। दोनों ने वर्ल्ड नंबर-10 फ्रांस के इडोर्ड रोजर वैसलिन और मोनाको के ह्यूगो नायस की जोड़ी को 6-4, 6-7 (2-7), 7-6 (10-5) के करीबी अंतर से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में आॅस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता और नीदरलैंड के डेविड पेल की जोड़ी को भी जीत मिली। दोनों ने ब्राजील के राफेल मातोस और मासेर्लो मेलो की जोड़ी को 7-6 (7-5), 6-4 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली।