चौराहों पर लेफ्ट टर्न नहीं… ट्रैफिक पुलिस ने PWD से की डिजाइन बदलने की मांग

राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके चलते शहर में वाहन चालक हादसों का शिकार भी होते हैं। वहीं, अब बारिश के समय में इससे लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। शहर की सड़कोेंं पर बढ़ते वाहनों और निर्माण कार्याें के चलते ट्रैफिक की समस्या ज्यादा उत्पन्न हो रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक बढ़ने का मुख्य कारण पीक आवर्स में निकलने वाले वाहनों के कारण यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। सुबह-शाम लोग अपने दफ्तार या आफिस के लिए निकलते हैं। उसी समय शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। इसका एक कारण चौराहों पर लेफ्ट टर्न का भी नहीं होना बताया जा रहा है। जिससे लगातार सड़कों पर वाहन रेंगते रहते हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शहर की प्रमुख सड़कों पर मौजूद 86 चौराहों पर सर्वे किया, जिसमें पाया गया कि 42 चौराहे ऐसे हैं जहां लेफ्ट टर्न के लिए अलग से कोई स्पेस ही नहीं है। ट्रैफिक एसीपी अजय वाजपेयी ने बताया कि पहली बार प्रमुख चौराहों का गहराई से सर्वे कर इस ट्रैफिक ग्रंथी की नब्ज पकड़ी है। सर्वे के बाद यह सामने आया कि 42 चौराहों पर लेफ्ट टर्न के लिए न तो पर्याप्त जगह है और न ही कोई वैकल्पिक योजना। यह छोटी सी कमी बड़े स्तर पर ट्रैफिक की गति रोक रही है।

इन चौराहों पर लेफ्ट टर्न नहीं, इसलिए होते हैं हादसे

डिपो चौराहा, राजीव गांधी चौराहा, 10 नंबर तिराहा, वंदे मातरम चौराहा, रंगमहल चौराहा, 1100 क्वार्टर चौराहा, प्रभात चौराहा, प्रभात चौराहा, नेहरू नगर चौराहा, बाणगंगा चौराहा, तरुण पुष्कर चौराहा, बावड़िया कलां चौराहा, गांधी पार्क तिराहा, पीएचक्यू तिराहा, पुराना एसपी आफिस चौराहा, परिहार चौराहा, सब्बन चौराहा, जिंसी चौराहा, गोविंदपुरा टर्निंग चौराहा, चिनार फार्च्यून सिटी चौराहा, दानिश नगर चौराहा बागसेवनिया चौराहा, मिसरोद चौराहा, श्रीराम कॉलोनी चौराहा, डीबी सिटी तिराहा, प्रगति चौराहा, लालघाटी चौराहा अल्पना तिराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, नादरा बंस स्टैंड चौराहा, मनीषा मार्केट तिराहा, बाबा नगर तिराहा, सीआई स्कवायर तिराहा, करोंद चौराहा, संत जी की कुटिया चौराहा, बैरागढ़ थाना चौराहा, चंचल चौराहा, काली मंदिर चौराहा, भोपाल टॉकीज, शाहजहांनाबाद चौराहा, अन्ना नगर तिराहा, माता मंदिर चौराहा और मंदाकिनी चौराहा शामिल हैं।

सर्वे के बाद मैनिट से बनवाई जाएगी डिजाइन

इन चौराहों की सूची तैयार कर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के को भेज दी है और सिफारिश की है कि इन चौराहों का डिजाइन बदला जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिले। एसीपी वाजपेयी ने बताया कि इस समस्या के पीछे दो प्रमुख कारण सामने आए हैं, खराब इंजीनियरिंग और अतिक्रमण। कई चौराहों पर लेफ्ट टर्न के लिए सड़क छोड़ने की जरूरत थी, लेकिन या तो इंजीनियरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया या वहां बाद में निर्माण या अतिक्रमण हो गए। जिन चौराहों पर लेफ्ट टर्न मौजूद हैं, उनकी स्थिति कुछ बेहतर नहीं है। कई स्थानों पर लेफ्ट टर्न बहुत संकीर्ण हैं, तो कहीं बेतरतीब इससे चालक भ्रम में रहते हैं। चीफ इंजीनियर पीडब्यल्डी संजय मास्क ने बताया कि संयुक्त सर्वे के आधार पर तैयार हुई रिपोर्ट को लेकर मैनिट से डिजाइन बनवाया जाएगा। राशि स्वीकृत होने के बाद काम शुरू होगा।