रूस के साथ चल रहे संघर्ष के बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक ऐतिहासिक बयान देते हुए कहा है कि रूस के साथ संघर्ष समाप्त होने के बाद वह राष्ट्रपति पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। एक्सियोस समाचार वेबसाइट से बात करते हुए, ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति पद पर बने रहना नहीं, बल्कि युद्ध को समाप्त करना है। जेलेंस्की ने कहा, ‘मेरा फोकस युद्ध को समाप्त करने पर है, न कि पद पर बने रहने पर. युद्ध खत्म होने के बाद मैं पद छोड़ने को तैयार हूं। यह बयान तीन साल से अधिक समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आया है, जो सुरक्षा और राजनीतिक दृष्टिकोण से दुनिया भर में चर्चा का विषय रहा है।
जेलेंस्की ने क्या कहा?
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष ने न केवल दोनों देशों की राजनीति को प्रभावित किया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसके गंभीर परिणाम हुए हैं। राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस कठिन समय में उनका उद्देश्य देश को स्थिर और सुरक्षित बनाना है। वहीं उनका जोर यह बताने पर था कि, वह किसी व्यक्तिगत सत्ता या पद की लालसा के लिए नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि देश और लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
किसे मिलेगी सत्ता?
बातचीत के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि युद्ध के समाप्त होने के बाद सत्ता हस्तांतरण का निर्णय पूरी तरह से स्थिति और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी प्राथमिकता देश की सुरक्षा, नागरिकों की सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सुनिश्चित करना है।
बेहद महत्वपूर्ण बयान
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, जेलेंस्की का यह बयान राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल उनकी नेतृत्व प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है, बल्कि वैश्विक समुदाय के समक्ष यह भी स्पष्ट हो जाता है कि उनका ध्यान व्यक्तिगत शक्ति पर नहीं, बल्कि युद्ध और संकट के समाधान पर है।
देश में अनिश्चितता बढ़ी
यूक्रेन में युद्ध और राजनीतिक अस्थिरता के कारण जनता में अनिश्चितता बढ़ी हुई है इसलिए यह घोषणा महत्वपूर्ण है। ज़ेलेंस्की का यह बयान यह संदेश देता है कि युद्ध की समाप्ति के बाद सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सकता है। ज़ेलेंस्की ने यह भी कहा कि उनका निर्णय देश की रणनीति, सुरक्षा और भविष्य के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।