जबलपुर सनसनीखेज हत्याकांड: जीजा का सिर और हाथ काटने वाले आरोपी को उम्रकैद

जबलपुर: जबलपुर की जिला अदालत ने जबलपुर चार साल पुराने एक सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी धीरज शुक्ला को उम्रकैद और 3,000 रुपए अर्थदंड की सज़ा सुनाई है।

ऑनर किलिंग: लव मैरिज से नाराज़गी बनी हत्या की वजह

यह मामला 11 मार्च 2021 का है। जाँच में सामने आया कि हत्या के पीछे मुख्य कारण ‘ऑनरे किलिंग’ की भावना थी।

आरोपी धीरज शुक्ला अपनी बहन पूजा के लव मैरिज (विजेत कश्यप से दिसंबर 2020 में शादी) से बेहद नाराज़ था। गुस्से में धीरज ने अपने जीजा विजेत कश्यप का पीछा किया और झाड़ियों में ले जाकर धारदार हथियार से उन पर 15-16 वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी धीरज शुक्ला मृतक का सिर और हाथ लेकर सीधे थाने पहुँच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कोर्ट ने इस मामले को जघन्य अपराध मानते हुए आरोपी को कड़ी सज़ा दी। दुर्भाग्यवश, इस घटना के बाद आरोपी की बहन पूजा ने भी आत्महत्या कर ली थी।