भोपाल: भारतीय संस्कृति में करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि सुहाग, स्नेह और अटूट प्रेम का पवित्र प्रतीक है। इसी भावना को समर्पित करते हुए होटल वेस्टर्न कोलार पर एमजी ज्वैलर्स और हर्षा चंचल योगिता द्वारा विशेष कार्यक्रम ‘सुहागन का चमकता चांद’ गोल्ड प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती संगीता रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में एमजी ज्वैलर्स की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति योगेश सोनी मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में सुहागिनों के सोलह श्रृंगार की छटा, प्रेम और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। एमजी ज्वैलर्स की तरफ से जीते हुए प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार: सोने की अंगूठी- ऋतु माहेश्वरी को, द्वितीय पुरस्कार: मांग टीका-सरिता साहू और तृतीय पुरस्कार: नाक की नथ ममता सिंह को प्रदान की गई। कार्यक्रम का शानदार और सधा हुआ संचालन राधिका कृष्ण द्वारा किया गया। इस मौके पर ‘आॅपरेशन सिंदूर’ सुहाग की महिमा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। साथ ही सुहागिनों का विशेष सम्मान समारोह भी हुआ जिसमें ‘सुहागन का चमकता चांद’ करवा क्वीन का खिताब दिया गया।