हार्ट ऑफ  इंडिया MP बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंटहब: CM डॉ. यादव

प्रशासनिक संवाददाता, भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तेरह राज्यों के काउंसल जनरल और राजनयिकों को मध्यप्रदेश में उद्योग के क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब  बनेगा। 

 उन्होंने सभी को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।  मुंबई के द ट्राइडेंट, नरीमन प्वाइंट में एक विशेष राजनयिक संवादका आयोजन हुआ। इस संवाद में रूस, जर्मनी, सिंगापुर, इटली, तुर्किये, न्यूजीलैंड, पोलैंड, मलेशिया, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान, केन्या, जिबूती और यूनाइटेड किंगडम समेत कई देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधि शामिल हुए। 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य को निवेश और औद्योगिक विकास का नया केंद्र बताते हुए कहा मध्यप्रदेश सिर्फ भारत का भौगोलिक हृदय नहीं, बल्कि अवसरों का हृदय है। 

यहाँ की उद्योग-अनुकूल नीतियाँ, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और समृद्ध संसाधन वैश्विक निवेशकों के लिए बेमिसाल संभावनाएँ प्रस्तुत करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश ने हाल के वर्षों में ईज ऑफ डुईग   बिजनेस , बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।