12 बच्चों की मौत के बाद ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर प्रतिबंध: तमिलनाडु, राजस्थान और केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली/चेन्नई/जयपुर: मध्य प्रदेश और राजस्थान में कथित तौर पर दूषित कफ सिरप पीने से 12 बच्चों की मौत के बाद, तमिलनाडु, राजस्थान और केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई स्थित एक कंपनी द्वारा निर्मित कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ की बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह रोक लगा दी है, जबकि […]

झाँकी पंडाल में 10 वर्षीय बच्ची की गोली लगने से मौत, भंडारे की तैयारी देखने गई थी रिया

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहाँ झाँकी पंडाल के पास गोली लगने से चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय रिया रजक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक और मातम का माहौल है और भंडारे का आयोजन भी […]

कार्यकारिणी की अनदेखी से आहत! BCCI अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने दिया इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर संकट

भोपाल: भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने शुक्रवार देर रात अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने यह कदम आगामी चुनावों की तैयारी में कार्यकारिणी सदस्यों की अरुचि और निष्क्रियता से आहत होकर उठाया है। पाली ने अपना त्यागपत्र महासचिव आदित्य जैन ‘मान्या’ को सौंपा है, जिससे […]

‘I Love Muhammad’ पोस्टर विवाद: बरेली डिवीजन में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, दशहरा-दुर्गा पूजा के बीच तनाव

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली डिवीजन में ‘I Love Muhammad’ पोस्टर विवाद को लेकर चल रहे तनाव और इस सप्ताहांत दशहरा व दुर्गा पूजा उत्सवों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार दोपहर से अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। इंटरनेट […]

उज्जैन में दर्दनाक हादसा: चंबल नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, 2 बच्चों की मौत; 1 अब भी लापता

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के इंगोरिया क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार 12 लोग पानी में डूब गए, जिनमें से 11 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया […]

₹12.20 लाख के नकली नोट बरामद: झालरापाटन में पति-पत्नी गिरफ्तार, कूरियर से चंडीगढ़ भेजते थे नकली करेंसी

झालावाड़/चंडीगढ़: झालावाड़ और चंडीगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में झालरापाटन शहर से नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने झालरापाटन के एक किराए के मकान से ₹12 लाख 20 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं और पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अपने गिरोह के सदस्यों को कूरियर […]

मंदसौर में रावण को जलाते नहीं, बल्कि पूजते हैं! दशहरे पर जमाई राजा की होती है पूजा, महिलाएं निकालती हैं घूंघट

मंदसौर (मध्य प्रदेश): पूरे देश में आज विजयादशमी के अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को जला के दशहरा का त्योहार मनाया जाता हैं, वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में रावण को जलाया नहीं जाता, बल्कि उसे जमाई राजा (दामाद) मानकर पूजा जाता है। इसके पीछे एक सदियों पुरानी और दिलचस्प स्थानीय […]

सिफारिश वाले VIP और VVIP से नहीं मिलेंगे बागेश्वर महाराज, गुरु के आदेश पर लिया बड़ा फैसला

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम गढ़ा में नवरात्रि साधना के समापन पर एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बागेश्वर धाम के प्रमुख, बागेश्वर महाराज (धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री) ने घोषणा की है कि उनके गुरु सन्यासी बाबा के आदेश के बाद अब धाम पर आने वाले VIP और […]

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का 89 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने जताया शोक

मिर्जापुर/वाराणसी: भारतीय शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य गायक और पद्मभूषण से सम्मानित कलाकार पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार (2 अक्टूबर, 2025) की सुबह मिर्जापुर में निधन हो गया। उन्होंने 89 वर्ष की आयु में सुबह 4:15 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पंडित जी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही […]

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा! महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाकर 58% हुआ

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली और दशहरे से ठीक पहले बड़ा तोहफा मिला है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। 55% से बढ़कर 58% हुआ DA यह वृद्धि […]