चुनाव आयोग के ‘वोट चोरी’ और वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोपों पर विपक्ष का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे राहुल, प्रियंका और अखिलेश

Opposition march against Election Commission: बिहार में चुनाव आयोग के खिलाफ उठी नाराज़गी अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगी है। राजधानी दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह विरोध मार्च संसद के मकर द्वार से […]
भारत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा रुख, रूसी तेल खरीदने पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को चेतावनी दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत को “खराब व्यापारिक साझेदार” बताते हुए अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ (आयात शुल्क) बढ़ाने की धमकी दी है। इस चेतावनी के पीछे उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को एक बड़ा कारण […]
उत्तरकाशी में बादल फटने से मचा हाहाकार, 10 की मौत, दर्जनों लापता और कई होटल बर्बाद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में साल 2025 के मानसून की अब तक की सबसे भयावह त्रासदी सामने आई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश अब कहर बनकर टूट रही है। इसी क्रम में उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र के पास बादल फटने की भयंकर घटना ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया […]
घट सकता है डिमेंशिया, हार्ट डिजीज, डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा! 10 हजार नहीं 7,000 कदम चलने से बढ़ेगी दिमागी शक्ति

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिटनेस की बात तो करते हैं, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण एक्सरसाइज करने का वक्त नहीं निकाल पाते। जिम जाना, योगा करना या डाइट प्लान फॉलो करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में एक आसान, असरदार और समय बचाने वाला तरीका है, हर दिन 7000 […]
भोपाल के ब्लैक स्पॉट्स पर गंभीर चिंता, रोटरी छोटा करने और अतिक्रमण हटाने से मिल सकता है समाधान

भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं के लिए चिन्हित किए गए खतरनाक स्थानों, यानी ब्लैक स्पॉट्स की संख्या में कमी लाने के प्रयासों को लेकर अब गंभीर मंथन शुरू हो गया है। बीते तीन वर्षों में शहर के इन ब्लैक स्पॉट्स पर 27 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि […]
बारिश थमने से पर्यटन स्थलों पर बड़ी भीड़, इधर जलभराव से डेंगू से ज्यादा मिले चिकनगुनिया के मरीज

ग्वालियर में मूसलाधार बारिश थमने के बाद अब मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले 22 दिनों में डेंगू और चिकनगुनिया के नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में किए गए 111 चिकनगुनिया टेस्ट में से 5 मरीज पॉजिटिव पाए गए, जबकि 383 डेंगू टेस्ट […]
मध्य प्रदेश के महत्वाकांक्षी ग्लोबल स्किल पार्क में सन्नाटा, 9 नए कोर्स भी नहीं खींच पाए छात्र; प्लेसमेंट के दावे झूठे साबित

मप्र- सरकार द्वारा इस संस्थान में 2024 में 9 एडवांस कोर्स शुरू किये गये थे। लेकिन पिछले तीन वर्षों के रिकार्ड से पता चलता है कि प्रवेश प्रतिशत 45 से 50 ही रह गया है। लगभग आधी ही सीटें ही भर पा रही है। वहीं देखा जाये तो इसमें किये गये प्लेसमेंट औसत 97 प्रतिशत […]
गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार आया जेल से बाहर

हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिली है। इस बार उसे 40 दिनों के लिए जेल से बाहर निकाला गया है, जिसके बाद वह भारी सुरक्षा के बीच सिरसा डेरा के लिए रवाना हो गया है। यह पिछले कुछ वर्षों […]
यूपी के अफसर का बेतुका फरमान: यादव-मुस्लिमों के कब्जे हटाओ…CM योगी ने अधिकारी को हटाया, आदेश भी रद्द

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग द्वारा जारी किए गए एक आपत्तिजनक आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस आदेश में ग्राम पंचायत की भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए जाति और धर्म विशेष का उल्लेख किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आदेश जारी […]
बाहरी वाहन और समय पर परिवहन कर अदा न करने वालों से 4 गुना टैक्स वसूलेगा परिवहन विभाग

परिवहन विभाग अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों द्वारा देय कर जमा नहीं करने पर उनके देय कर का चार गुना जुर्माना लगाने की तैयारी में है। इसके लिए मंगलवार को विधानसभा में परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक 2025 विधानसभा में पेश करेंगे। चर्चा के बाद इसे लागू किया जाएगा। इस […]