झालावाड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन दिव्य प्रहार’: 125 करोड़ की 107 अवैध संपत्तियां फ्रीज

राजस्थान के झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके अवैध साम्राज्य की नींव हिला दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार के निर्देशन में चलाए गए “ऑपरेशन दिव्य प्रहार” के तहत, पुलिस ने 71 नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए उनकी 125 करोड़ रुपए मूल्य की […]

उत्तर प्रदेश: चचेरे देवर से शादी के लिए पति की गोली मारकर हत्या, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक विवाहित महिला ने अपने चचेरे देवर के साथ अवैध संबंधों को स्थायी बनाने के लिए पति की निर्मम हत्या करवा दी। मृतक का नाम रुपेंद्र चौहान था। पुलिस ने महिला अंशु और उसके प्रेमी व चचेरे देवर नवनीत […]

पुलिस ने गोल्डी ढिल्लों गैंग का एक और सहयोगी किया गिरफ्तार

पंजाब की मोहाली पुलिस को विदेश-आधारित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और मंदीप (स्पेन) के गैंग मॉड्यूल पर एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंग के लॉजिस्टिक और हथियार नेटवर्क में शामिल एक और सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गैंग के खिलाफ चल रही जांच के दौरान बैकवर्ड लीकेज की पड़ताल के तहत […]

घटिया कैरी बैग देना D-Mart को पड़ा महंगा: 6 रुपए के बैग पर लगा ₹5000 का जुर्मा

ग्राहकों को खराब गुणवत्ता वाले कैरी बैग बेचना भीलवाड़ा स्थित डी-मार्ट (D-Mart) को महंगा पड़ गया है। जिला उपभोक्ता मंच (Consumer Court) ने शॉपिंग मार्ट को ‘सेवा दोष’ (Service Fault) का दोषी मानते हुए 6 रुपए के कैरी बैग के लिए 5,000 रुपए का जुर्माना उपभोक्ता को अदा करने का आदेश दिया है। यह जुर्माना […]

इंडिगो की चार फ्लाइट्स रद्द, क्रू-पायलट की कमी बनी वजह!

गुरुवार की सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब इंडिगो एयरलाइंस की चार उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं। एयरलाइन ने इन उड़ानों को रद्द करने का कोई स्पष्ट कारण तुरंत नहीं बताया। रद्द उड़ानों का विवरण एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज कुमार उनियाल ने इस बात की पुष्टि […]

जीरकपुर स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार, सेंटर सील

मोहाली के जीरकपुर क्षेत्र में एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मंगलवार देर रात एसपी (इन्वेस्टिगेशन) गजलप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया और स्पा संचालक संदीप (निवासी छत, जिला मोहाली) को गिरफ्तार कर लिया गया। […]

‘साइको किलर’ चाची गिरफ्तार, बेटा समेत 4 बच्चों की हत्या कबूली

पानीपत पुलिस ने 6 साल की मासूम की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए ‘साइको किलर’ चाची को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपने बेटे और  भतीजी समेत चार बच्चों की हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। महिला ने बताया कि वह सुंदर दिखने वाले बच्चों […]

शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

 राजस्थान के अजमेर में दिल्ली की एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे अजमेर दरगाह में शादी करने का झांसा देकर बुलाया और दरगाह क्षेत्र के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर दरगाह थाने में मामला दर्ज […]

आजमगढ़: रोडवेज बस हादसे में महिला की मौत, अखिलेश ने जाम में फंसकर दिया 1 लाख का चेक और मुआवजे का आश्वासन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर एक रोडवेज बस ने 50 वर्षीय महिला लालमुन्नी देवी (पति जोखन राम) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग […]

ऑपरेशन WILEP के तहत ₹3.5 लाख के 35 जीवित कछुए बरामद

झारखंड के धनबाद मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन WILEP के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 जीवित कछुओं को तस्करी से बचाया है। बुधवार को योगनगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के महिला कोच से ये कछुए लावारिस हालत में बरामद किए गए। महिला कोच से मिले लावारिस थैले वरीय मंडल […]