जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में CRPF जवान मुकेश प्रजापति का निधन; कल होगा अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदसौर जिले के ग्राम बानियाखेड़ी निवासी CRPF जवान मुकेश कुमार प्रजापति (45) शहीद हो गए। हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखानी-चेनानी इलाके के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े वाहन और एक बाइक को टक्कर मार दी। इस […]
भारी बर्फबारी के बाद सोनमर्ग में हिमस्खलन का कहर

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में मंगलवार रात भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन (एवलांच) आ गया। घटना में किसी की जान जाने या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है, हालांकि कुछ होटलों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार, यह हिमस्खलन मध्य कश्मीर के गंदरबाल जिले में स्थित सोनमर्ग के सरबल […]
श्रीनगर: डल झील के घाट-1 पर होटल में भीषण आग, दमकल ने शुरू किया ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में डल झील के प्रसिद्ध घाट नंबर-1 के निकट स्थित एक होटल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर […]
जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 4 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार को सेना का एक बुलेट-प्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह भीषण हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर स्थित खन्नी टॉप के पास हुआ। बताया जा रहा है […]
किश्तवाड़ मुठभेड़: घायल हवलदार गजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त; खौर में मिला पाकिस्तानी एयरलाइंस का गुब्बारा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों के खिलाफ जारी ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी क्षति हुई है। रविवार को चतरू बेल्ट में हुई गोलीबारी में घायल हुए आठ जवानों में से एक, हवलदार गजेंद्र सिंह, सोमवार को इलाज के दौरान शहीद हो गए। जैश के आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज किश्तवाड़ के […]
पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार गिराने की साजिश नाकाम, सांबा में बीएसएफ–पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पाकिस्तान की ओर से आए एक ड्रोन ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा से सटे एक गांव के पास हथियार और गोला-बारूद गिराने की कोशिश की, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते विफल कर दिया। खुफिया इनपुट मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जम्मू पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त […]
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों का महा-अभियान; 80 गांवों में घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की आड़ में सीमा पार से संभावित आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यापक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) से […]
फरीदाबाद और सहारनपुर से दो डॉक्टर गिरफ्तार; 2900 किलो IED सामग्री बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो कश्मीरी डॉक्टर समेत अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पकड़े गए आतंकवादियों के कब्जे से कुल 2900 […]
उधमपुर के रेंगी गांव में भूस्खलन पीड़ित 18 परिवार खुले आसमान के नीचे: सर्दी से पहले स्थायी पुनर्वास की मांग

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले स्थित रेंगी गांव में भूस्खलन के कारण बेघर हुए लगभग 18 परिवार पिछले दो से तीन महीनों से तंबू (टेंट) में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। इन परिवारों ने आगामी भीषण ठंड से पहले सरकार से स्थायी पुनर्वास और वित्तीय सहायता की तत्काल मांग की है। पीड़ितों […]
श्रीनगर हजरतबल दरगाह में शिलापट्ट तोड़फोड़ से बवाल, विपक्ष और वक्फ बोर्ड आमने-सामने

श्रीनगर: श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद के मौके पर नवनिर्मित शिलापट्ट तोड़े जाने के बाद विवाद गहरा गया है। दरगाह, जिसे मुस्लिम समुदाय के लिए कश्मीर का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है, हाल ही में करोड़ों रुपए की लागत से रिनोवेशन के बाद खोली गई थी। उद्घाटन शिलापट्ट पर राष्ट्रीय प्रतीक […]