झारखंड: छात्र-सरकार वार्ता आज, 11 सदस्यीय टीम बनी, परीक्षा एजेंसी का अकाउंटेंट गिरफ्तार

जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा धांधली के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पर धरना दे रहे छात्रों ने गुरुवार को सरकार से बातचीत के लिए 11 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल तय कर लिया है। इस टीम में आठ छात्र प्रतिनिधि, दो वरिष्ठ पत्रकार और एक अधिवक्ता शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में छात्र […]

झारखंड: स्वर्णरेखा नदी से 200 किलो का मिसाइल बम बरामद

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वर्णरेखा नदी से एक बार फिर भारी वजन का संदिग्ध मिसाइल बम बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को पानीपोडा क्षेत्र में मछली पकड़ने गए स्थानीय ग्रामीणों ने नदी के बीच एक बड़ी धातु की वस्तु देखी, जिसकी जांच करने पर उन्हें लगा कि यह […]

हजारीबाग में हाथियों ने मचाई तबाही: एक परिवार के 6 लोगों की मौत

झारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव में गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भयंकर तबाही मचाई। इस हमले में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच हुई। स्थानीय लोगों के […]

रांची के बाबा राइस मिल और जमशेदपुर के मनोज चौधरी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह आयकर विभाग (Income Tax) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की कई टीमों ने एक साथ बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र के बंधेया स्थित आटा और चावल मिल प्लांट के साथ-साथ कांके रोड और […]

धनबाद: बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग; लाखों के केबल और उपकरण स्वाहा, शॉर्ट सर्किट की आशंका

झारखंड के धनबाद शहर स्थित सरायढेला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा अग्निकांड हुआ। बलियापुर रोड पर जेपी अस्पताल के पास स्थित बिजली विभाग के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में […]

झारखंड: सारंडा के जंगलों में नक्सलियों का सफाया; 16 ढेर, सुरक्षाबलों ने इनामी कमांडर को भी मार गिराया

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक, सारंडा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुरुवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस को पुख्ता […]

झारखंड: रिंग रोड भू-अर्जन घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, 17 लोग गिरफ्तार

झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने धनबाद रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए करोड़ों रुपये के मुआवजे घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की 10 अलग-अलग टीमों ने गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक राज्य के पांच जिलों धनबाद, रांची, दुमका, गिरिडीह और देवघर में एक साथ छापेमारी कर 17 आरोपियों […]

पश्चिम सिंहभूम में बेकाबू दंतैल हाथी का कहर: एक रात में 6 की मौत, परिवार के 4 सदस्य शामिल

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक बेकाबू दंतैल हाथी ने मंगलवार देर रात भयंकर उत्पात मचाया। नोआमुंडी और हाटगमहरिया क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर हुए हमलों में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का वातावरण […]

कोडरमा के एनएच-20 स्थित बाइक शोरूम  में लगी भीषण आग, सुरक्षित निकाली गईं दर्जनों मोटरसाइकिलें

 झारखंड के कोडरमा जिले में सोमवार सुबह एक बड़े हादसे की खबर आई। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप स्थित एक प्रसिद्ध बाइक शोरूम के ऊपरी हिस्से में भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते शोरूम के निचले हिस्से में रखी मोटरसाइकिलों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक […]

केंद्र और ईडी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा कार्यालय के पास दोनों दल आमने-सामने

जमशेदपुर में गुरुवार को उस वक्त राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया जब केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और उनका विरोध करने उतरे भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जिला प्रशासन की सूझबूझ और भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण दोनों पक्षों के बीच सीधा टकराव […]