तत्काल टिकटों की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश, आज से लागू हुई OTP आधारित बुकिंग व्यवस्था

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकटों की बुकिंग को अधिक पारदर्शी बनाने और दलालों के हस्तक्षेप को समाप्त करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। आज से देशभर के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुक कराने के लिए ओटीपी (One Time Password) आधारित सत्यापन प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है। इस नई […]
झारखंड में गैस टैंकर पलटा, चालक की मौत; तीखे मोड़ पर हुआ हादसा

गुमला जिले के पालकोट प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जब गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उपचालक सुरक्षित बच गया। यह दुर्घटना बंगरू हरजोड़ा के पास स्थित एक दुर्घटना संभावित तीखे मोड़ […]
हजारीबाग: 95% अंक लाने वाला मेधावी छात्र अंकित ने लॉज में लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

हजारीबाग: कोर्रा मटवारी इलाके में एक पेइंग गेस्ट लॉज में रहकर कोचिंग करने वाले 17 वर्षीय छात्र अंकित कुमार राय ने मंगलवार देर शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मूल रूप से गिरिडीह जिले के चौरा गांव निवासी अंकित पिछले दो साल से हजारीबाग में रहकर 11वीं-12वीं की तैयारी कर रहा था। मैट्रिक में […]
टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में 10 काले हिरणों की मौत, बैक्टीरियल संक्रमण की आशंका; जाँच जारी

झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में पिछले एक सप्ताह के भीतर 10 काले हिरणों (ब्लैकबक) की मौत होने से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। 1 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच हुई इस दुखद घटना ने चिड़ियाघर की ब्लैकबक आबादी को भारी नुकसान पहुँचाया है। चिड़ियाघर में पहले कुल 18 […]
झारखंड में कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, 70-80 लाख का नुकसान

धनबाद जिले के झरिया स्थित सिंह नगर में शुक्रवार को एक कचरा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि जल्द ही पूरे इलाके में घना धुआं और ऊंची लपटें फैल गईं, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। दहशत में दुकानदारों ने हटाया सामान आग की तीव्रता को देखते हुए एहतियात के तौर […]
ऑपरेशन WILEP के तहत ₹3.5 लाख के 35 जीवित कछुए बरामद

झारखंड के धनबाद मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन WILEP के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 जीवित कछुओं को तस्करी से बचाया है। बुधवार को योगनगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के महिला कोच से ये कछुए लावारिस हालत में बरामद किए गए। महिला कोच से मिले लावारिस थैले वरीय मंडल […]
लातेहार में बड़ी कामयाबी: JJMP के दो खतरनाक एरिया कमांडर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय एरिया कमांडरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार उग्रवादियों में दो लाख रुपये का इनामी सुनील उरांव उर्फ मंटू और मुकेश लोहरा शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी। […]
रांची के गांवों में दहशत: दो दिन में सात और पांच साल की बच्चियों से दुष्कर्म

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ दो दिनों के अंदर मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की दो हैरान करने वाली वारदातें हुई हैं, जिससे पूरे इलाके में गुस्सा और खौफ का माहौल है। पहला मामला मुरी थाना क्षेत्र का है। सोमवार दोपहर एक सात साल की बच्ची घर पर अकेली थी क्योंकि उसके माता-पिता रोजी-रोजगार […]
बंजर जमीन को बनाया उपजाऊ, किसान ने कमाए साल के ₹6 लाख

झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड स्थित गोविंदपुर गांव के बासदैव गंझु की कहानी विपरीत परिस्थितियों में हार न मानने का अद्भुत उदाहरण है। लॉकडाउन के दौरान मजदूरी छूट जाने के बाद उनके और उनके परिवार के सामने पेट पालने का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। अपने बच्चों को भूख से तड़पता देख, […]
पलामू में ₹80 करोड़ का सांप का ज़हर जब्त, 10 अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

पलामू में वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन्यजीवों की तस्करी करने वाले एक संगठित अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। 18 नवंबर से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत, अधिकारियों ने बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी की और कुल 10 तस्करों […]