कैबिनेट बैठक: दो थर्मल पावर स्टेशन को मिल सकती है मंजूरी, दशहरा पर्व पर भी होंगे निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक का प्रमुख एजेंडा अनूपपुर और बैतूल जिलों में 1320 मेगावाट की क्षमता वाले दो थर्मल पावर स्टेशन को मंजूरी देना है। दोनों पावर प्लांट्स की 660-660 मेगावाट की उत्पादन क्षमता होगी और इन […]

मध्य प्रदेश में NHM अलर्ट: मिट्टी और पानी से फैलने वाली खतरनाक वायरल मेलियोइडोसिस से सावधान रहें

मध्यप्रदेश में संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही जमेलियोइडोसिस (Melioidosis) को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने अलर्ट जारी किया है। यह बीमारी पानी और मिट्टी में पाए जाने वाले बर्कहोल्डेरिया स्यूडोमेलाई नामक बैक्टीरिया से फैलती है। बरसात और उमस भरे मौसम में इसके संक्रमण की संभावना और बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है […]

दो छात्रों समेत चार गिरफ्तार, 56 हजार की नकली करंसी बरामद

इंदौर: रविवार रात पुलिस ने नकली नोटों का जाल फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान दो छात्रों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹56,000 मूल्य के नकली नोट और एक कलर प्रिंटर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान यशराज मीणा और शुभम मीणा […]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राज्य स्तरीय “10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” का शुभारंभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में “10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही इसी कार्यक्रम में आयुष वेलनेस टूरिज्म के अंतर्गत आयुष विभाग और पर्यटन विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। हेल्पलाइन का शुभारंभ जनसंपर्क अधिकारी […]

रानीपुरा में तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत, 12 घायल

इंदौर: इंदौर में सोमवार देर रात रानीपुरा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 9:15 बजे अचानक तीन मंजिला मकान गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में 20 वर्षीय युवती अल्फिया और फहीम की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महीने की बच्ची भी शामिल है। […]

बारिश के बीच पीडब्ल्यूडी ने 180 किमी सड़कों को सुधारने का दावा, लेकिन कॉलोनियों की हालत अब भी खस्ताहाल

भोपाल: भोपाल में इस बार पहली बार ऐसा हुआ जब पीडब्ल्यूडी ने लगातार हो रही बारिश के दौरान ही प्रमुख सड़कों की मरम्मत का काम कर दिया। विभाग का कहना है कि करीब 180 किलोमीटर लंबाई तक फैली सड़कों को सुधार लिया गया है। लिंक रोड नंबर-1 और 2 समेत 10 से ज्यादा प्रमुख मार्गों […]

भोपाल के गरबा पंडालों में विवाद: ‘जिहादियों का आना मना’ वाले होर्डिंग्स लगाए गए

देशभर में नवरात्रि का पहला दिन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर विवाद जारी है। भोपाल में नवरात्रि के मौके पर गरबा पंडालों के बाहर हिंदू संगठनों ने विवादित होर्डिंग्स लगाई हैं, जिसके बाद माहौल गरमा गया है और साथ ही […]

‘राहुल’ बनकर कैफे में नौकरी करने वाला धोखेबाज गिरफ्तार, छोटी बेटी को भगाने की थी साजिश

जबलपुर: जबलपुर के खमरिया इलाके में एक कैफे संचालक के साथ धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लगभग एक साल से ‘राहुल’ नाम से काम कर रहा युवक असल में *वाशिद मंसूरी* निकला, जिसने पहले संचालक की बड़ी बेटी से 2 लाख रुपये ठगे और फिर छोटी बेटी को भगाने […]

टीकमगढ़ में शिकायतकर्ता के घर के बाहर कचरा फेंकने का आरोप, लोगों में आक्रोश

टीकमगढ़: जिले के पुराने टेहरी इलाके में नगर निगम के सफाईकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक निवासी के घर के बाहर कचरा खाली कर दिया। यह घटना उस शिकायत के बाद हुई, जो हरिशंकर खरे नामक व्यक्ति ने सीएम हेल्पलाइन पर नाले की सफाई न होने को लेकर दर्ज कराई थी। स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र […]

वीआईपी चौक से एयरपोर्ट तक 9 किमी सड़क वन-वे, नियम तोड़ने पर ₹5000 तक जुर्माना

रायपुर: राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। वीआईपी चौक से एयरपोर्ट तक करीब 9 किलोमीटर लंबी सेंट्रल रोड को आज (सोमवार) से वन-वे कर दिया गया है। अब इस मार्ग से सिर्फ एयरपोर्ट और नवा रायपुर की दिशा में ही वाहन जा […]