इंदौर एयरपोर्ट: स्टार एयर की 4 उड़ानें रद्द, दिल्ली रूट पर हंगामा

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर शुक्रवार को यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्टार एयर ने इंदौर-मुंबई-गोंदिया मार्ग पर संचालित अपनी सभी चार उड़ानें अचानक रद्द कर दीं, जबकि एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की चार उड़ानें लगातार छठे दिन निरस्त रहीं। उड़ानों के रद्द होने से नाराज यात्रियों ने […]
इंदौर: खजराना में 20 वर्षीय छात्रा को स्टॉकिंग-धमकी देने वाले युवक पर केस दर्ज

इंदौर के खजराना इलाके में पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय एक प्रथम वर्ष की छात्रा को उसके परिचित युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और स्टॉकिंग (पीछा करने) के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने खजराना पुलिस को दी अपनी शिकायत […]
इंदौर: बीजेपी संभागीय सह-मीडिया प्रभारी गोल्डी राठौर पर 8.46 लाख की ठगी का केस दर्ज

इंदौर की लसूडिया पुलिस ने बीजेपी के संभागीय सह-मीडिया प्रभारी गोल्डी राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक महिला को प्लॉट बेचने के बहाने लगभग 8.46 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़िता वर्षा नायर, जो ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी रोड, […]
इंदौर के बाद महू में दूषित पानी का प्रकोप, दो दर्जन लोग बीमार; आधी रात अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

इंदौर जिले के महू क्षेत्र में दूषित पानी पीने के कारण करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। अचानक बड़ी संख्या में मरीजों के अस्पताल पहुँचने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और रात भर आपात स्थिति बनी रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने […]
इंदौर MIC बैठक: विकास के लिए 1530 करोड़ का लोन मंजूर; मंदिरों के कचरे के लिए अब आएगी अलग गाड़ी

इंदौर नगर निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित एमआईसी की बैठक में शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विकास कार्यों, जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं के लिए 1,530 करोड़ रुपये के ऋण को स्वीकृति दी गई। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा प्रधानमंत्री आवास योजना […]
शहडोल: ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मोबाइल विवाद बना वजह!

शहडोल पुलिस लाइन (रक्षित केंद्र) में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ पदस्थ 29 वर्षीय कॉन्स्टेबल शिशिर सिंह राजपूत ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना रात करीब 1:25 बजे की है, जब शिशिर अलाव तापते हुए ड्यूटी पर तैनात थे। गोली चलने की आवाज […]
जबलपुर: माता गुजरी कॉलेज में छात्रवृत्ति घोटाला; छात्रा के बजाए दूसरे के खाते में जा रहा था पैसा

जबलपुर के प्रतिष्ठित माता गुजरी महिला महाविद्यालय में छात्रवृत्ति वितरण में बड़ी धांधली का मामला प्रकाश में आया है। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूर्णिमा चौधरी ने आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों से उनकी स्कॉलरशिप की राशि उनके बैंक खाते में आने के बजाय किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की जा […]
भोजशाला पर SC का फैसला: बसंत पंचमी पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा, दोपहर 1-3 बजे नमाज

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित विवादित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन हिंदू समुदाय को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा-अर्चना की अनुमति दी है, जबकि मुस्लिम समुदाय को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज […]
भोपाल में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग यूनिट्स से 2 लाख लोगों को खतरा: NGT ने सरकार और नगर निगमों को दिए सख्त निर्देश

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की केंद्रीय पीठ ने मध्य प्रदेश में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण और माइक्रोप्लास्टिक्स के खतरों पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति श्यौ कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने भोपाल का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि शहर में 50 से अधिक अवैध प्लास्टिक रीसाइक्लिंग यूनिट्स संचालित हो […]
भोपाल: RGPV गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक छात्रा ने लगाई फांसी, हॉस्टल स्टाफ से विवाद की चर्चा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित RGPV (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) के गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सव्याश्री मुनागला के रूप में हुई है, जो धार जिले की रहने वाली थी और कॉलेज से कंप्यूटर साइंस एंड […]