मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का टॉर्चर; पचमढ़ी में पारा 3.6°C तक गिरा, 25 शहरों में 10° से नीचे तापमान

भोपाल: मध्यप्रदेश में दिसंबर की ठंड अब अपने शबाब पर है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरा प्रदेश ठिठुरन की चपेट में है। शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 की सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता (Visibility) काफी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश […]
सिहोरा जिला आंदोलन: अब आर-पार की लड़ाई; कल भोपाल में CM मोहन यादव से मिलेंगे आंदोलनकारी

मध्य प्रदेश के सिहोरा को जिला बनाने की मांग पिछले दो दशकों से अधिक समय से सुलग रही है, लेकिन अब यह आंदोलन अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंदोलनकारियों को 26 दिसंबर (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे भोपाल बुलाया है। यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले […]
जेके हॉस्पिटल की नर्स ने की खुदकुशी; प्रेमी खुद को ‘मुंहबोला भाई’ बताकर अस्पताल में छोड़ भागा

राजधानी के कोलार इलाके में एक 30 वर्षीय नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। मृतका मेघा यादव जेके हॉस्पिटल में कार्यरत थी और पिछले चार साल से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसके लिव-इन […]
अमित शाह ने ग्वालियर में किया 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, अटल जयंती पर ग्रोथ समिट का उद्घाटन

ग्वालियर के मेला मैदान में 25 दिसंबर को ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट– निवेश से रोजगार’ नामक राज्य स्तरीय आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने समिट में आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के […]
CAT 2025 Result: बिना कोचिंग घर पर रहकर की तैयारी; भोपाल के आकाशदीप गोयल बने शहर के टॉपर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने देश की सबसे कठिन प्रबंधन प्रवेश परीक्षा ‘कॉमन एडमिशन टेस्ट’ (CAT) 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष भोपाल के आकाशदीप गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.67 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। आकाशदीप की इस सफलता ने राजधानी के शिक्षा जगत में खुशी की लहर पैदा […]
सीएम मोहन यादव के बेटे-बहू निकले नर्मदा परिक्रमा पर; ओंकारेश्वर से की यात्रा की शुरुआत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु और उनकी पुत्रवधू डॉ. इशिता ने अपनी वैवाहिक पारी की शुरुआत आध्यात्मिक मार्ग से की है। यह नवविवाहित जोड़ा सोमवार, 22 दिसंबर को तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से मां नर्मदा की पवित्र परिक्रमा पर निकला है। उल्लेखनीय है कि डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता […]
जेपी नड्डा और मोहन यादव ने महाकाल में पूजा-अभिषेक कर सादगी व स्वच्छता का संदेश दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन दौरा धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ स्पष्ट राजनीतिक संदेशों से भी जुड़ा रहा। सोमवार रात देर से उज्जैन पहुंचे जेपी नड्डा ने सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और शयन आरती में शामिल हुए। मंगलवार […]
सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में लगी आग, आसमान में छाया काला धुआं

मध्य प्रदेश की राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण सरकारी भवनों में से एक, सतपुड़ा भवन के पास मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। भवन के समीप स्थित झाड़ियों में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके चलते आसमान में काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने […]
इटारसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी; छिंदवाड़ा से बुलाया गया बम स्क्वॉड, सुरक्षा सख्त

भारतीय सेना के लिए मिसाइल और बम-बारूद बनाने वाली मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण ऑर्डनेंस फैक्ट्री (OFK) इटारसी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह धमकी सोमवार रात फैक्ट्री की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन […]
सायाजी होटल के स्टोर रूम में भीषण आग, जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें
राजधानी के प्रतिष्ठित सायाजी होटल के स्टोर रूम में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। भदभदा क्षेत्र स्थित इस होटल के कैंपस में बने स्टोर रूम में रखी टेंट सामग्री, चादरें और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की मुस्तैदी के बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग […]