मध्य प्रदेश के कटनी में दिनदहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या

कटनी, मध्य प्रदेश | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रमुख स्थानीय नेता नीलेश रजक की मंगलवार सुबह कटनी जिले में दो नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे राज्य में राजनीतिक तनाव और जनाक्रोश फैल गया। यह हमला सुबह करीब 11 बजे कैमोर नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुआ, […]
प्रशासन की जाँच में कृष्णा लेक सिटी कॉलोनी अवैध पाई गई, दुकानों के दस्तावेज़ मिले, जल्द हो सकती है कार्रवाई…

बिल्डर राजधानी में बिना रेरा पंजीकरण और प्रशासनिक संपत्ति के प्लॉट और मकान बेच रहे हैं। प्रशासन ने कृष्णा लेक सिटी स्थित लांबा निर्माण परियोजना में बिना रेरा पंजीकरण के प्लॉट बेच रहे बिल्डर राकेश और मुकेश चौकसे को एग्जिट नोटिस जारी किया है। प्रदेश टुडे में छपी खबर के बाद प्रशासन ने जाँच की […]
योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को मिले शत प्रतिशत लाभ: कलेक्टर

शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर सहित जिला अधिकारी उपस्थित […]
अविवादित नामांतरण, बंटवारा के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं : कलेक्टर

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित अविवादित नामांतरण और अविवादित बटवारा के प्रकरण प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित कराएं। यह निर्देश कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों को तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 30 और 90 दिन […]
मंडी में अव्यवस्था से हजारों किसान हैं परेशान: विश्नोई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई सोमवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी पहुंचे। जहां उन्हें किसान परेशान होते मिले। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्नोई ने कहा है कि खिरकिया मंडी में अव्यवस्थाएं हैं, जिससे हजारों किसान परेशान है। मंडी में जिम्मेदार अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों को रात-रात भर परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में 35 गार्ड होने के बाद भी कोई […]
गांवों में पान की गुमठी एवं किराना दुकानों पर बिक रही शराब: कांग्रेस

क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने खिरकिया क्षेत्र में, अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस का कहना हैं कि, खिरकिया क्षेत्र के गांव-गांव में पान की गुमठी एवं किराना दुकानों पर अवैध शराब बिक रही है। कांग्रेस ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी […]
पुलिस ने लगाई गांवों में ढाई हजार चौपाल, शहरों में जनसंवाद

प्रदेश पुलिस इन दिनों प्रदेश में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इन चौपालों में साइबर अपराध, मुक्ति, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का दावा पुलिस मुख्यालय ने किया है। डीजीपी कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में जनसंवाद अभियान के तहत चौपालों का आयोजन […]
इको सेंसटिव जोन की सीमाओं के संबंध में रखी बात

सोमवार को सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में इको सेंसटिव जोन की सीमाओं के संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित महेश शर्मा, कमल दूध, पवन झा, संदीप जैन आदि ने भी प्रतिनिधि मंडल में सहभागिता की। विधायक विजयपाल सिंह ने […]
जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुई राज्यसभा सांसद माया नारोलिया

नर्मदापुरम्: महाराजा जवाहर सिंह स्मारक समिति का स्थापना दिवस एवं जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुई। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया महाराजा जवाहर सिंह स्मारक समिति, भरतपुर के स्थापना दिवस, भामाशाह एवं जाट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया जी सम्मिलित हुई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जाट समाज […]
बिहार चुनाव के बाद खंडेलवाल टीम में कार्यभार का बंटवारा समय लेगा।

राष्ट्रीय संस्था, भोपाल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में कार्यभार का बंटवारा समय ले सकता है। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता आपस में इस पर चर्चा करेंगे। कार्यभार के बंटवारे में सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय यह है कि कार्यालय प्रभारी का पद किसे सौंपा […]