शादी की ज़िद में 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

चंदेरी: चंदेरी क्षेत्र के ग्राम पांडरी में शनिवार शाम एक युवक प्रेमिका से शादी की ज़िद में 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 16 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा रविवार सुबह 11:30 बजे खत्म हुआ, जब प्रशासन की लंबी समझाइश के बाद युवक आखिरकार नीचे उतर आया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक का नाम शैलेंद्र 22 वर्ष है, जो जिला शिवपुरी के बामौर […]

17 देशों की यात्रा कर नीदरलैंड के पर्यटक पहुंचे चंदेरी के ‘दा स्टोन विलेज’ विक्रमपुर

चंदेरी: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नगर चंदेरी में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान मिल रही है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत विश्व के कई देशों की यात्रा कर हॉलैंड से आए 12 सदस्यीय विदेशी पर्यटक दल शुक्रवार को चंदेरी के ग्राम “दा स्टोन विलेज विक्रमपुर” पहुंचा। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत बने […]

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अंतर्गत मैराथन दौड़ का सफल आयोजन

चंदेरी: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर, रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चंदेरी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह मैराथन दिल्ली दरवाजा चंदेरी से प्रारंभ होकर, हर कुंड स्कूल चुंगी नाका तक संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों में जोश और उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता के […]

चंदेरी में कोहरे से ढका शहर, बढ़ने लगी ठंड

चंदेरी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रविवार की रात हुई बारिश और सोमवार को दिनभर रुक- रुककर हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते ठंड बढ़ने लगी है और लोगों ने स्वेटर, जैकेट व रजाइयों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार की सुबह […]

साड़ी कारोबारी के एफडी से दोस्त ने निकाले 34 लाख रुपए

चंदेरी में एक साड़ी व्यवसायी के साथ उसी के घनिष्ट दोस्त ने दगा कर दिया एवं उसे विभिन्न कंपनियों में एफडी खुलवाकर उसके करीब 34 लाख रुपए की एचडी तोड़कर रुपए अपने पास रख लिए। दोस्ती में धोखा खाए व्यक्ति ने चंदेरी थाने में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। चंदेरी पुलिस ने प्रकरण […]