बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर: सुवेंदु अधिकारी बनेंगे मुख्यमंत्री, रूपा गांगुली डिप्टी CM की रेस में

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े सियासी उलटफेर की आहट है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनके पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी रहेगा। बीजेपी आलाकमान ने सरकार और संगठन में बड़े बदलाव का फैसला किया है। नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाने की तैयारी […]
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम का सलाम, कहा- आतंकियों के पूरे तंत्र को नष्ट करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने के मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और व्यावसायिकता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि देश न सिर्फ आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध […]
दिल्ली जज अमन शर्मा आत्महत्या, पत्नी के दुपट्टे से लगाई फांसी

दिल्ली के करकड़डूमा लोअर कोर्ट में तैनात 30 वर्षीय न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपनी पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अमन कुमार शर्मा नॉर्थ-ईस्ट जिला की डिस्ट्रिक्ट […]
हज यात्रा में अव्यवस्था का आरोप, भारतीय हाजियों ने जताई नाराजगी

सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भारतीय हाजियों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा है। कई जायरीनों ने आरोप लगाया है कि 4 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद खाने, रहने और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। हाजियों का कहना है कि मिना और अराफात में कई लोगों को तंबुओं […]
केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति पर TMC की याचिका खारिज, SC ने कहा- चुनाव आयोग का अधिकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने केंद्रीय कर्मचारियों को मतगणना पर्यवेक्षक और सहायकों के रूप में नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ TMC की अपील पर कोई अलग आदेश जारी करने से इनकार कर […]
रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन, भोपाल गैस त्रासदी समेत ऐतिहासिक क्षणों के महान फोटोग्राफर

प्रसिद्ध भारतीय फोटोग्राफर रघु राय का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे रघु राय का अंतिम सांस एक निजी अस्पताल में लिया। उनके बेटे और फोटोग्राफर नितिन राय ने बताया कि रघु राय को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था। शुरुआती […]
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्विस फ्लाइट का इंजन लगा आग

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार तड़के एक बड़ा हवाई हादसा बाल-बाल टल गया। दिल्ली से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जा रही स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट एलएक्स-147 के टेकऑफ के दौरान एक इंजन में अचानक खराबी आ गई और उसमें आग की लपटें दिखने लगीं। पायलट ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए टेकऑफ रद्द कर […]
मोहन भागवत: भारत विश्वगुरु बनेगा, इसमें कोई शक नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की राह पर अटल है और इसमें किसी को संदेह नहीं करना चाहिए। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय लोग इसे असंभव मानते थे, लेकिन आज वह मंदिर सबके सामने मौजूद […]
मणिपुर: उखरुल में नगा-कुकी झड़प, 3 की मौत

मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर जातीय हिंसा भड़क उठी है। शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इस घटना से राज्य में पहले से चले आ रहे जातीय तनाव में नया मोड़ आ गया है। […]
केजरीवाल का नया ‘शीशमहल’? भाजपा का बड़ा हमला

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी बंगले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं ने 95, लोधी एस्टेट स्थित आवास की तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया कि केजरीवाल सादगी का ढोंग रचते हुए लग्जरी […]