निगम कमिश्नर के PA की धार्मिक टिप्पणी पर बवाल: ऑफिस में घुसकर पिटाई, कपड़े फाड़े

नगर निगम कमिश्नर के निजी सहायक द्वारा देवी-देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट वायरल होते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता निगम ऑफिस पहुंच गए और आरोपी PA को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि कमिश्नर के PA ने एक वॉट्सएप ग्रुप में […]
छत्तीसगढ़: बालोद में कार-बाइक टक्कर, 3 युवकों की मौत

डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन युवक मारे गए। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। मृतकों की पहचान तरुण यादव (20), राहुल सेवता […]
पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी

शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और उन्हें प्रणाम किया। राज्यपाल आरएन रवि ने […]
बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 मौतें, UP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में मौसम का कहर

बिहार के कई इलाकों में शुक्रवार को अचानक आए तेज हवाओं, भारी बारिश और आकाशीय बिजली के प्रकोप ने भारी तबाही मचाई। पेड़ों के गिरने और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों के अनुसार, पटना, भोजपुर, समस्तीपुर, वैशाली और पूर्वी चंपारण समेत अन्य जिलों में कुल मिलाकर […]
भोपाल के पास गांवों में टाइगर की दहशत: 10 दिन में 5 मवेशियों का शिकार, वन विभाग अलर्ट

राजधानी से सटे केरवा और कलियासोत क्षेत्र के करीब 7 गांवों में टाइगर के मूवमेंट से दहशत फैल गई है। पिछले 10 दिनों में टाइगर 5 गाय-भैंसों का शिकार कर चुका है। जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंचे टाइगर की मौजूदगी से ग्रामीण खौफ में हैं। वन विभाग के मुताबिक, गांवों में लगे सीसीटीवी […]
मौत की अफवाहों पर भड़के शक्ति कपूर, बोले- ‘मैं ठीक हूं’, फैलाने वालों पर लेंगे लीगल एक्शन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर उड़ी अपनी मौत की अफवाहों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने वीडियो जारी कर साफ किया कि वे पूरी तरह स्वस्थ और खुश हैं। दरअसल, गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर शक्ति कपूर के निधन की फर्जी खबर वायरल हो गई थी। खबर फैलते ही […]
बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर: सुवेंदु अधिकारी बनेंगे मुख्यमंत्री, रूपा गांगुली डिप्टी CM की रेस में

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े सियासी उलटफेर की आहट है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनके पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी रहेगा। बीजेपी आलाकमान ने सरकार और संगठन में बड़े बदलाव का फैसला किया है। नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाने की तैयारी […]
चीन ने सैन्य भ्रष्टाचार पर सख्ती: दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

चीन ने अपनी सेना में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा सुना दी है। सैन्य अदालत ने पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेंगहे और ली शांगफू को स्थगित मृत्युदंड (सस्पेंडेड डेथ सेंटेंस) की सजा दी है। अदालत के फैसले के अनुसार, यदि […]
तमिलनाडु में सरकार गठन पर सियासी संकट: TVK का सख्त ऐलान, प्रदर्शन और हिरासत

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बाद सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है, लेकिन बहुमत 118 से अभी भी कुछ सीटें कम हैं। TVK ने साफ चेतावनी दी है कि अगर DMK […]
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के साथ खुला

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार कमजोर रहा। घरेलू निवेशकों में सतर्कता के माहौल के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले और शुरुआती घंटे में बिकवाली का दबाव बना रहा। सुबह 9:24 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 347 […]