महिला कांग्रेस ने भोपाल में ‘रसोई संसद’ निकाली, महंगाई के खिलाफ थाली-बेलन से विरोध

भोपाल में महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर ‘रसोई संसद’ का आयोजन कर महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खाली कड़ाही, चकला-बेलन, थाली और गैस सिलेंडर लेकर विरोध जताया। […]