क्यों हुआ एयर इंडिया का प्लेन क्रैश?

ahmedabad plane crash

गुरुवर को गुजरात के अहमदाबाद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ़ करने के 2-3 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। एक व्यक्ति को छोड़, विमान में मौजूद सभी लोगों की मौत हो चुकी है।

बोइंग ड्रीमलाइनर विमान ने अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। अहमदाबाद के रनवे 23 से टेकऑफ़ के कुछ ही मिनट बाद ये प्लेन मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर क्रैश हो गया। टेकऑफ़ की टाइमिंग 1:39 कि थी जिसके कुछ मिनट बाद ही पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे कॉल भेजा गया पर कुछ फीडबैक नहीं आया और कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लेन में करीब 242 यात्री मौजद थे जिसमें से सिर्फ एक जिंदा बच पाया। प्लेन के हॉस्टल में क्रैश होने के कारण मृतकों की संख्या कुल 265 हो गई है।

विमान में तकनिकी दिक्कत

वायरल हुई वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा है कि प्लेन के टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर खुला रह गया था। ये एक बड़ी तकनीकी समस्या की ओर इशारा कर रही है।

पहले से थी एयर इंडिया के प्लेन में खराबी

इस विमान में दिल्ली से अहमदाबाद तक यात्रा कर रहे आकाश वत्स ने सोशल मीडिया पर इस विमान के लैंडिंग गियर खराब होने के वीडियो को पोस्ट किया, और बताया कि विमान में से अचानक तेज आवाज, कम्पन और टर्ब्यूलेंस की चेतावनी दी जा रही थी पायलट के द्वारा।

हादसे की जंच के लिए टीम बुलाई

ब्रिटेन की एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (AAIB) ने इस हादसे की जांच के लिए अपनी टीम भारत भेजने की घोषणा की है। भारत की विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के साथ मिलकर ब्रिटेन की ये एजेंसी सारी तकनीकी खराबियों की जांच करेगी।

विमान में मौजुद लोग

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक भी सवार थे। इसके अलावा 12 क्रू मेंबर भी विमान मौजूद थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे।

हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को टाटा ग्रुप ने 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने का फैसला किया है इसके साथ ही उन्होंने BJ मेडिकल कॉलेज को फिर से बनाने में भी मदद करेंगे। इस पूरे मामले की जांच अभी बाकी है जिसके लिए भारत और अमेरिकी एंजेसियों के बीच बातचीत चल रही है