भोपाल नगर निगम ने कचरे से निपटने के लिए नया रास्ता खोज लिया है। निगम के तरफ क्रांतिकारी फैसला किया है जिसके तहत जल्द ही भोपाल के अलग अलग जगहों में कचरा कैफे शुरु होने जा रहा। इस कैफे में आपको प्लास्टिक, कागज और ई कचरे के बदले राशन, खाना और यहाँ तक की नगद भी दे सकता है। कैफे का उद्देश्य शहर में कचरे की समस्या से निपटना है। ऐसे में निगम प्रशासन की ये पहल पर्यावरणीय प्रदूषण को रोकने में सराहनीय है।
कैसे काम करेगा मॉडल
निगम की तरफ से बताया गया कि इसके लिए सबसे पहले 10 नंबर मार्केट की फुलवारी, बिट्टन मार्केट और बोट क्लब पर कचरा कैफे शुरू किया जा रहा हैं। लोग यहां प्लास्टिक, ई-कचरा या कागज जमा कर कर उसके बदले खाना, राशन या नकद राशि ले सकते हैं। कैफे बाजार से ज्यादा पैसे में आपका कचरा खरीदेगा। जैसे अगर बाजार में 20 रुपये कीमत है तो आपको यहाँ इसके 25 रूपये मिलेंगे।
राशन से लेकर सजावटी समान, सब मिलेगा
आपको कचरे के बदले पौष्टिक खाना जैसे सब्जी चावल या दाल दी जाएगी। साथ ही भोजन के अलावा राशन में दाल, चावल, आटा, मोटा अनाज, नमक, तेल, आचार, बड़ी, पापड़ आदि भी मिलेगी। साथ ही आप पर्यावरण के अनुकूल चीजें और अन्य सजावटी समान भी कचरे के बदले ले सकते है ।
कैफे महिलाओं को देगा रोजगार
आपको बता दे ये कैफे सेल्फ हेल्प समूह की महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा जो उन्हें रोजगार देगा। वहीं कैफे में मिलनी वाली सभी चीजें भी ये महिलाएँ खुद से तैयार करेंगी। ऐसे में इस कैफे से इन महिलाओं को आत्मनिर्भरता भी मिलेगी साथ ही लोग भी रिसाइकिलिंग को लेकर जागरुक होंगे।
शहर में बैन प्लास्टिक पर लगेगी रोक
इस पहल का उदेश्य शहर से प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोक लगाना भी है। चूँकि भोपाल से निकलने वाला ज्यादातर कचरे में 50 प्रतिशत तक प्रतिबंधित प्लास्टिक होता है जिसे अब अलग करना आसान और किफायती होगा।