सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुलाकात हुई। सीएम ने उन्हें विभिन्न योजनाओ, नक्सलवाद पर काबू, मेट्रो प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी दी।
सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और साथ ही मध्य प्रदेश में भी आने का न्योता दिया। सीएम ने अक्टूबर में शुरू होने वाले भोपाल मेट्रो के उद्घाटन के लिए भी प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने प्लेटफार्म एक्स पर अपनी और प्रधानमंत्री की मुलाकात की तस्वीर साझा की और बताया कि वाराणसी में होने वाली 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ वे भी मौजूद रहेंगे।
सीहोर आने का निमंत्रण
मीडिया से बातचीत में सीएम ने जानकारी दी कि किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए, उनकी आय बढ़ाने और खेती से संबंधित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 12, 13 और 14 अक्टूबर को सीहोर में कृषि पर केंद्रित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को विशेष न्योता भी दिया गया है।
नक्सलवाद पर प्रदेश के थोड़े कदम
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते नक्सलवाद पर रोक लगाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सालों में करीब 10 नक्सली मारे गए हैं, जिन पर 62 लाख का इनाम था। सीएम ने कहा कि 2026 तक अमित शाह की घोषना के अनुसार प्रदेश नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा।
ज्योतिरदित्य सिंधिया से भी मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरदित्य सिंधिया से भी मुलाकात की, जिसमें दोनों मंत्रियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण जनकल्याण और अगामी योजना शामिल है। डिजिटल सेवाएं और नए तरीकों के विषय पर भी गंभीर बात हुई।
सीएम बैठक में होंगे शामिल
वाराणसी में होने वाली 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीएम मोहन यादव भी शामिल रहे। ये बैठक आज 24 जून 2025 को वाराणसी में पहली बार अयोजित हुई जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे। ये बैठक ताज होटल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। मध्य क्षेत्रीय परिषद में विकास, नवाचार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और प्रदेश से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
मध्य क्षेत्रीय परिषद का मुख्य लक्ष्य
इस बैठक का मुख्य लक्ष्य राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना, प्राकृतिक संसाधनों का जरूरत मुताबिक उपयोग करना, समान दिक्कतों के समाधान निकालना रहे।