चार दिन से लापता नाबालिग ने सुनाई आपबीती, जानकार ने बर्थडे पार्टी में डांस करने के बहाने बुलाया था

भोपाल के टीटी नगर निवासी एक नाबालिग चार दिन से लापता थी। नाबालिक की माँ ने गुमशुदगी के तीन दिन बाद टीटी नगर थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। उसके बाद लड़की खुद ही घर आ गई। घर आकर लड़की ने माँ को आपबीती सुनाई जो हैरत भरी थी। लड़की के साथ फार्म हाउस में दुष्कर्म हुआ था। 

डांस पार्टी के बहाने दोस्त ने बुलाया था, लेकिन सौंप दिया कारोबारियों को

लड़की का कहना है कि करोंद निवासी रिया नामक एक युवती से उसकी जान पहचान थी। रिया इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है और अक्सर उसे अपने घर बुलाती थी। रिया लड़कियों को पार्टियों में डांस करने के लिए हायर भी करती है। इस बार उसने पीड़िता को इसके लिए कहा और डांस करवाने के लिए एक फार्म हाउस ले गई जहाँ एक कारोबारी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। वहीं एक कारोबारी की नजर पीड़िता पर पड़ी जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद रिया उसे अपने घर ले गई। वहीं लड़की का ये भी कहना है कि रिया उसे कई फार्म हाउस ले कर गई। 

बार बार बयान बदल रही है नाबालिग

पुलिस ने आरोपी रिया और दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ता नाबालिग लड़की बार बार अपना बयान बदल रही है। साथ ही पुलिस के फार्म हाउस का पता पूछने पर भी वो सही से नहीं बता पाई। ऐसे में पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग करवाई है। जिससे सच का पता लगाया जा सके। पुलिस जल्द ही नाबालिग का बयान कोर्ट में दर्ज करवाएगी।

किसी दोस्त के फ्लैट में रहती थी रिया

रिया मूलतः भोपाल की ही निवासी है लेकिन अपने माता पिता के साथ रहने की बजाय वो किराये के फ्लैट में रहती है। जहाँ वो अक्सर नाबालिग को बुलाया करती थी। नाबालिग के माता पिता का पाँच साल पहले ही तलाक हो चुका है। जिस कारण वो अपनी माँ के साथ ही टीटी नगर में रहकर आठवीं की पढ़ाई कर रही थी। उसकी माँ एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। रिया को उसके घर के हालात पता थी। यही वजह थी उसने युवती का फायदा उठाया।