आपातकाल की 50वीं संगोष्ठी में शामिल होंगे मोहन, इंदौर को देंगे 381 करोड़ की सौगात

Mohan Yadav in Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को इंदौर के दौरे पर रहेंगे। यहाँ वो आपातकाल की 50 वीं संगोष्ठी में शामिल होंगे, साथ ही इंदौर में सीनियर सिटीजन बिल्डिंग और मास्टर प्लान रोड, टीपीएस योजनाओं, पानी की टंकियों सहित 381 करोड़ योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

जाने कैसा रहेगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री आज बुधवार को शाम 4:10 पर इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वो आपातकाल की विभीषिका पर आयोजित संगोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। फिर शाम 7:40 पर वे वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। ऐसे में प्रशासन के तरफ से सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। बस इंतजार है मुख्यमंत्री का।

आपातकाल के 50 वर्ष की संगोष्ठी में होंगे शामिल

आपको बता दे कि भाजपा हर वर्ष आज के दिन को इतिहास के इमरजेंसी का हवाला दे संविधान हत्या दिवस के रुप में मनाती है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में शाम 4:00 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। मोहन के अलावा राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता के रूप में तथा पूर्व मंत्री अजय विश्नोई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इंदौर को देंगे 381 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान इंदौरको लगभग 381 करोड़ रुपए के विकास योजानाओं का शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में एमआर-11 की मास्टर प्लान की रोड, योजना के तहत 136 में 100 करोड़ की लागत से बनने वाली बिल्डिंग, टीपीएस योजनाओं के अंतर्गत कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और जल टंकियों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा टीपीएस-4 में रोड और क्रश बैरियर, मास्टर प्लान रोड, बिजली के सब-स्टेशनों, योजना 166 में इलेक्ट्रीफिकेशन, टीपीएस-10 के अंतर्गत तीन जगहों बांगड़दा, पाल कांकरिया और टिगरिया बादशाह में कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही योजना 151 और 169बी में 21 मीटर ऊंची पानी की टंकियों का भी निर्माण कराया जा रहा है। मोहन इन सभी योजनाओं की सौगात इंदौर को आज देने वाले है।

सीनियर सीटिजन बिल्डिंग का करेंगे उद्घाट्न 

मोहन वहाँ इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA)द्वारा निर्मित सिनीयर सटीजन की बिल्डिंग का भी लोकार्पण करेंगे। इंदौर में आईडीए ने “स्नेह धाम” नामक एक बहुमंजिला सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया है, जो स्कीम 134 में स्टार चौराहे के पास स्थित है। इस कॉम्प्लेक्स में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए 32 फ्लैट हैं, जिनमें 22 फ्लैट 2BHK और 10 फ्लैट 1BHK हैं। यह कॉम्प्लेक्स, अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में ये बुजुर्गों की सुरक्षा और सुलभता की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।