MP में जमा मानसून, तीन दिन 24 जिलों में भारी बारिश, 12 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Monsoon in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मौसम विभाग ने अगले दिन के मौसम का पूवार्नुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक, अगले तीन दिन प्रदेश के 24 जिलों में वेरी हैवी रेन अलर्ट जारी किया हैं। जबकि जिलों में हैवी रेन अलर्ट और शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना हैं। प्रदेश के प्रमुख जिले जैसे भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों में इसका बहुत ज्यादा असर नहीं रहेगा लेकिन यहां गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। कहीं—कहीं 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मऊ में 4 इंच बारिश रिकार्ड

पिछले 24 घंटे में रविवार को मऊ शहर में सबसे अधिक करीब 4 इंच बारिश रिकार्ड की गई। जबकि सबसे कम मोहनगढ़ में सिर्फ 10 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में ग्वालियर में सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि मालंजखंड में सबसे कम 24.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

उत्तराखंड में बिगड़े हालात बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून 29 जून को पूरे देश को कवर कर चुका है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए 12 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तराखंड में बादल फटने से हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। बद्रीनाथ मार्ग पर लैंड स्लाइड से रास्ता बंद हो गया है। वहीं हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं।