दुबई: एशिया कप 2025 में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। पाकिस्तान ने बुधवार को UAE को हराकर ग्रुप-ए से भारत के साथ सुपर-4 स्टेज में जगह बना ली। इसके साथ ही तय हो गया कि दोनों टीमें 21 सितंबर को दुबई में भिड़ेंगी।
ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से आसानी से हराया था। लेकिन अब जब दोनों सुपर-4 में आमने-सामने होंगे तो मुकाबले का रोमांच और बढ़ जाएगा एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सुपर-4 का शेड्यूल तय कर दिया था।
ग्रुप-ए से आने वाली टीमों को A1 और A2,।
नियमों के मुताबिक सुपर-4 में हर टीम एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी। शेड्यूल के अनुसार A1 और A2 का मुकाबला 21 सितंबर को दुबई में होना है। चूंकि ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान ही क्वालिफाई कर पाए हैं, इसलिए यह महामुकाबला तय हो गया है।
हाथ न मिलाने पर हुआ विवाद
ग्रुप स्टेज में जीत के बाद विवाद भी खड़ा हो गया था। टॉस और मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद सलमान आगा ने मीडिया को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हुए आईसीसी से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग भी की थी, हालांकि ICC ने यह मांग ठुकरा दी।
ग्रुप-ए से बाहर हुए ओमान और UAE
भारत और पाकिस्तान के सुपर-4 में पहुंचने के साथ ही ग्रुप-ए की बाकी दो टीमें ओमान और UAE बाहर हो गईं।
UAE तीन मैचों में सिर्फ 1 जीत पाई। ओमान को दोनों मैचों में हार मिली है। अब उसका आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को भारत से होगा।
ग्रुप-बी में सस्पेंस बरकरार
आज ग्रुप-बी का आखिरी मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यहां का समीकरण बेहद दिलचस्प है अगर श्रीलंका जीतता है श्रीलंका और बांग्लादेश सुपर-4 में पहुंचेंगे।
अगर अफगानिस्तान जीतता है तीनों टीमों (श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश) के 4-4 पॉइंट्स हो जाएंगे। अफगानिस्तान नेट रन रेट से क्वालिफाई करेगा।
बांग्लादेश के क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका को कम से कम 70 रन से हारना होगा या अगर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे 50 गेंदों से ज्यादा शेष रहते हारना होगा।