स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय व पे-एंड यूज शौचालय शुरू

रेलवे स्टेशन का उद्घाटन होने से पहले ही नव निर्मित सुविधाएं यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई हैं। जिनमें यात्री प्रतिक्षालय व पे-एण्ड यूज शौचालय यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं। इन सुविधाओं का लाभ यात्रियों को मिलने भी लगा है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विदिशा रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। लेकिन यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका लाभ उद्घाटन होने से पहले यात्रियों की मांग व रेलवे मंडल अधिकारियों की अनुमति से स्टेशन प्रबंधक द्वारा यात्रियों के लिए नए बने यात्री प्रतिक्षालय एवं पे-एण्ड यूज शौचालय चालू कर दिए गए हैं। जिनका लाभ यात्रियों को मिलने भी लगा है। स्टेशन की बिल्डिंग काफी पहले बनकर तैयार हो चुकी है। इसके अलावा स्टेशन के चारों प्लेट फार्म पर सफाई व्यवस्था पहले की अपेक्षाकृत बेहतर नजर आने लगी है। लेकिन एफओबी निर्माण का कार्य अभी भी पूर्ण नहीं हुआ है। ब्रिज निर्माण के कार्य में तेजी जरूर आई है इसका निर्माण कब तक पूरा होगा इस पर अभी भी संशय बना है।

उद्घाटन होने से पहले खुले प्रतिक्षालय

अमूत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म क्रमांक 01 बने यात्री प्रतिक्षालय उद्घाटन होने से पहले ही यात्रियों की डिमांड पर खोल दिए गए हैं। शयनयान श्रेणी प्रतिक्षालय, स्लीपर क्लास वेटिंग हाल एवं उच्च श्रेणी प्रतिक्षालय अपर क्लास वेटिंग हाल यात्रियों की डिमांड पर रेलवे के मंडल अधिकारियों की अनुमति से स्टेशन प्रबंधक द्वारा यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शुरू कर दिए गए हैं इन प्रतिक्षालय का लाभ यात्रियों को मिलने भी लगा है।

पे-एण्ड यूज शौचालय भी कर दिया चाल

रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पे-एण्ड यूज शौचालय काफी पहले बनकर तैयार हो चुका है। नवीन शौचालय के जानकारी यात्रियों को मिलने के बाद यात्रियों ने उक्त नए निर्मित पे-एण्ड यूज शौचालय को शुरू करने के लिए स्टेशन प्रबंधक से चालू करवाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद स्टेशन प्रबंध्क ने रेलवे मंडल के अधिकारियों से परमीशन लेकर शौचालय को भी उद्घाटन होने से पहले अगस्त के महीना में चालू करवा दिया है। शौचालय उपयोग का चार्ज प्रति व्यक्ति पांच रुपए निर्धारित किया गया है।

50 वर्ष की दृष्टि से एफओबी का हो रहा है निर्माण

स्टेशन पर नया एफओबी निर्माण कार्य गतिशील है। नया एफओबी 12 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नए एफओबी का निर्माण आगामी 50 वर्ष की दृष्टिगत रखते हुए किए जा रहा है। स्टेशन पर बने पुराने एफओबी संकरा है,जिसके चलते यात्रियों की ब्रिज पर भीड़ होने पर आनेजाने में यात्री आपस में टकरा जाते हैं जिससे कई बार विवाद की स्थिति बनती है। नया एफओबी का जो निर्माण कार्य चल रहा है वह 12 मीटर चौड़ा है जबकि पुराने एफओबी की चौड़ाई निर्माणाधीन ब्रिज की तुलना में काफी कम है। इसका निर्माण दूरदृष्टि रखते हुए करवाया जा रहा है क्योकि आने वाले वर्षो में जनसंख्या और बढ़ेगी।