10 संभागों में बने डिजिटल स्टूडियो, स्टूडेंट करेंगेई कंटेंट रिकॉर्डिंग

मध्यप्रदेश के कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बहुविषयक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने प्रदेश सरकार ने दस संभागों में डिजिटल स्टुडियो स्थापित किए है। यहां उन्हें ई कंटेंट की रिकार्डिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के सुचारु क्रियान्वयन और बहुविषयक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को अपने विषय एवं अपने विषय से अन्य संकायों के विषयों में अध्यन की सुविधा प्रदान की गई है। इसको ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा आयुक्त ने प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो को निर्देशित किया है कि दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दस संभागों में डिजिटल स्टुडियो बनाए गए है यहां ई कंटेंट की सुविधा उपलब्ध है। सभी प्राचार्यो को कहा गया है कि वे अपने महाविद्यालय में पदस्थ प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, जनभागीदारी शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफार्म पर विद्यार्थियों के लिए ई कंटेंट के निर्माण हेतु निर्धारित गूगल फार्म में जानकारी आठ अक्टूबर तक प्रविष्ट करवाना सुनिश्चित कराएं। इसके लिए सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक एवं संबंधित प्राचार्य शासकीय अग्रणी महाविद्यालयों से गूगल फार्म की लिंक प्राप्त की जा सकेगी।

उच्च शिक्षा आयुक्त ने कहा है कि इसका उपयोग कर ऐसे सभी विद्यार्थी जो अपने विषयो के साथ अन्य विषय से अन्य संकाय के विषयों में अध्यन कर सकेंगे। उन्हें बहुविषयक शिक्षा हासिल करने में मदद मिल सकेगी और वे अन्य विषयों में भी पारंगत हो सकेंगे।