राजधानी भोपाल में हॉक फोर्स में तैनात डीएसपी केतन अडलक के इंजीनियर साले की लाठी से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतारने के आरोपी दोनों पुलिस आरक्षकों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। देर रात हुई एफआईआर पुलिस ने अब तक दोनों आरक्षकों को गिरμतार नहीं किया है। इससे पहले पुलिस ने उन्हें निलंबित कर दिया था। बैंक कॉलोनी बाग दिलकुशा निवासी उदित गायकी के साथ गुरूवार रात इंद्रपुरी क्षेत्र में चार्ली पर तैनात आरक्षक संतोष बामनिया और आरक्षक सौरभ आर्या ने मारपीट की थी। इसके बाद उदित की मौत हो गई। आरोप है कि इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने पहले उदित के कपड़े उतरवाए और फिर डंडे पिटाई की थी। मारपीट के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों ने दस हजार रुपए की डिमांड भी की थी। डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने बताया कि दोनों पुलिस आरक्षकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कल सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर लिए हैं। जिससे उसे हत्या के सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने हत्या के मामले में उसके दोस्तों को गवाह बनाया है। दोनों के बयान आज दोपहर बाद दर्ज किए जांएगे। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी आरक्षक घटना के बाद से गायब हैं, और उन्हें आज शाम तक गिरμतार भी कर लिया जाएगा। इसके लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
डिग्री लेने घर आया था उदित, पुलिस दे दी मौत
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सीहोर में स्थित कॉलेज से बीई की पढ़ाई की थी। पिछले महीने ही उसकी नौकरी लगी थी। वह छह दिन की छुट्टी लेकर भोपाल आया था। जहां वह रात में अपने दोस्तों के साथ डिग्री लेने के लिए गया था। उसे अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री कंपनी में जमा करना थी। उदित पेशे से इंजीनियर था। उसके पिता एमपीईबी में असिस्टेंट इंजीनियर हैं, जबकि मां संगीता सेमरा के शासकीय स्कूल में टीचर हैं।