सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट

विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में आई गिरावट के असर से मंगलवार को भारतीय बाजार में भी सोना हो गया। चांदी के दामों में भी कमी दर्ज की गई। विवाह सीजन की शुरुआत से ठीक पहले सोने-चांदी के भाव कम होने से उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की। विशेषज्ञों के मुताबिक, 27 अक्टूबर की शाम तक 24 कैरेट सोने का रेट गिरकर 1,21,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार दोपहर यह 1,22,402 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी कुछ घंटों में ही 1,325 रुपये की कमी आई।

चांदी के भाव सोमवार को 2,999 रुपये सस्ते हो गए। शाम को एक किलोग्राम चांदी 1,45,031 रुपये में बिकी, जबकि सुबह यह 1,48,030 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 1,30,874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, और सोमवार शाम तक इसमें 9,797 रुपये की गिरावट हो चुकी है।

चांदी की कीमतों में और भी बड़ी कमी देखी गई है—14 अक्टूबर को यह 1,78,100 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो सोमवार को घटकर 1,45,031 रुपये रह गई। इस अवधि में प्रति किलोग्राम 33,069 रुपये की कमी दर्ज हुई।