भोपाल: राजधानी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम अमले ने जोन 8 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने खुले में पेशाब करने वाले व्यक्ति से 200 रुपए का जुमार्ना वसूल किया। इसके साथ ही 207 प्रकरणों में 59 हजार 400 रुपए का जुमार्ना वसूल किया गया। सड़कों पर सीएंडडी वेस्ट एवं बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों से 18 प्रकरणों में 21 हजार रुपए का जुमार्ना वसूल किया गया।