हमारा सवारा मरास वाला आर पटरा का पाठशाला शुरू इंदौर में QR पर मिलेगी ऑटो चालकों की पूरी डिटेल

इंदौर के रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से सवारी बैठाने वाले ऑटो चालक की पूरी जानकारी अब एक क्यूआर कोड के जरिए लोगों को मिल जाएगी। इंदौर एसपी रेल पदम विलोचन शुक्ल ने इसके लिए हमारी सवारी भरोसे वाली अभियान की शुरूआत की है। वही पटरी के आसपास रहने वाले लोगों के बच्चे पढ़े-लिखे और नशे से दूर रहे इसे लेकर भी इंदौर रेलवे पुलिस पटरी की पाठशाला अभियान चला रही है। इन दोनों अभियानों की शुरूआत शुक्रवार से हुई है। अभियान का ऑनलाइन उद्धाटन विशेष पुलिस महानिदेशक रेल रवि कुमार गुप्ता ने किया, जबकि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईएमएस देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पूर्व डीन और मोटिवेशनल स्पीकर प्रभुनारावण मिश्रा मौजू रहे। विशिष्ट अतिथि डीआईजी एवं ओएसडी डीजीपी विनीत कपूर और डीआईजी रेल पंकज श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थी, स्कूली बच्चे, महिलाएं, स्टेशन क्षेत्र की बस्तियों के रहवासी, ऑटो चालक और रेलवे कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हमारी सवारी भरोसे वाली अभियान के तहत क्यूआर कोड आधारित ऑटो चालक सत्यापन प्रणाली का लाइव प्रदर्शन किया गया। यात्नियों ने देखा कि केवल एक स्कैन में ऑटो चालक की पहचान, फोटो, वाहन नंबर, मोबाइल नंबर और पुलिस सत्वापन की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाती है। इसे यात्रियों ने अत्यंत भरोसेमंद और उपयोगी बताया। वहीं पटरी की पाठशाला अभियान में आसपास की बस्तियों से आए बच्चों, महिलाओं और मजदूरों को रेलवे सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और नशामुक्ति के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। बच्चों से सुरक्षा प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।