नगर पालिक निगम सिंगरौली में उपयंत्री के पद पर पदस्थ शिवानी गर्ग ने प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सेवा प्रमोशन ई आफिस संबंधी प्रतिवेदन में हेरफेर कर प्रमोशन लेने का प्रयास किया। सीएम सचिवालय से इस तरह का पत्र जारी न होने की पुष्टि और कड़ी कार्यवाही के निर्देश के बाद आयुक्त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे ने शिवानी पर न केवल एफआई आर दर्ज कराई है बल्कि उसे निलेंबित भी कर दिया है। शिवानी गर्ग उपयंत्री तबादले के बाद सिंगरौले नगर निगम में पदस्थ की गई थी। वे राज्य नगरीय यांत्रिकीय सेवा की उपयंत्री है। उनकी नियुक्ति 2016 में हुई थी। शिवानी ने 21 अगस्त 2025 को एक आवेदन प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री कार्यालय का सेवा प्रमोशन, ई ऑफिस प्रतिवेदन विभाग में दिया और सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति दिए जाने का आग्रह किया। यह प्रतिवेदन पहली ही नजर में संदेहास्पद और कूटरचित दिख रहा था। संचालनारलय ने कूटरचित पदोन्नति आदेश की जांच कराई। संचालनालय ने इस आदेश के सत्यापन के लिए राज्य शासन के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक अक्टेंबर 2025 को बताया कि इस तरह का आदेश मुख्यमंत्री सचिवालय ने नहीं जारी किया है।