आरटीओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में लगी आग

सागर के राजघाट रोड पर स्थित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में बुधवार को आग लग गई। रिकॉर्ड रूम से धुआं निकलते देखा तो कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रिकॉर्ड रूम खोला, जहां देखा तो आग लगी थी। कार्यालय के कर्मचारियों ने फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया। साथ ही कंट्रोल रूम सूचना देकर फायर फाइटर गाड़ी बुलाई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग में कुछ अहम रिकॉर्ड जलकर खाक हुए जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में पुराने लाइसेंस की पीसी रखी थी। इसी रूम में बुधवार को अचानक आग लग गई। रूम से धुआं निकला तो कर्मचारियों ने देखा। अधिक होने से आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ी। कर्मचारियों ने कमरे की खिड़कियां के कांच फोड़े, जिसके बाद आग पर काबू पावा जा सका। आगजनी में रिकॉर्ड रूम में रखा रिकॉर्ड जला है। कमरे में रखा रिकॉर्ड जला। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका आरटीओ मनोज तेनगुरिया ने बताया कि रिकॉर्ड रूम में आग लगी थी। धुआं उठा तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर सिस्टम की मदद से आग की लपटों पर काबू पाया। फायर फाइटर गाड़ी ने आकर आग पूरी तरह बुझा ली है।