राजधानी भोपाल में अब जाम और हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयार कर ली है। पहले चरण में भोपाल की ट्रैफिक पुलिस ने जाम और हादसों को लेकर अपनी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। इतना ही नहीं रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने के साथ ही उस पर प्रेंजेंटेशन भी दे दिया है। प्रशासन ने ट्रैफिक को दुरुस्त करने और हादसों को रोकने के लिए नए सिरे से काम शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सर्वे करने के बाद रोडमैप तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंप दी थी। इतना ही नहीं अड़चनों को दूर करने का प्रेजेंटेशन भी कलेक्टर को दे दिया है। इसके बाद ट्रैफिक को दुरुस्त करने का काम शुरू होगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि ट्रैफिक सुधार के लिए टीम बनाकर सर्वे कराया है। जहां-जहां सुधार की जरूरत होगी, वहां काम किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी सर्वे रिपोर्ट को देखकर इसका प्लान बनाएंगे। जाम और हादसों को रोकने के प्रयास किए जाएंगे।
भोपाल की सड़कों पर इसलिए लग रहा जाम
ट्रैफिक पुलिस की टीम ने पुलिस की टीम ने राजधानी भोपाल के अलग-अलग इलाकों की सड़कों का सर्वे किया था। सर्वे में पाया कि सड़क किनारे खड़े वाहन जाम का सबसे बड़ा कारण हैं। चौराहों और अन्य सड़कों के कॉर्नर पर बनाए गए सिटी बस स्टॉप से भी जाम के हालात बन रहे हैं। सड़कों पर प्रॉपर मार्किंग नहीं है। रेड सिग्नल भी बेतरतीब ढंग से लगे हैं।
डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह का बयान
शहर के चार जोन के ट्रैफिक में सुधार के बिंदु तैयार किए गए हैं। आगे विभागों के साथ बैठक में इन बिंदुओं पर सुधार के लिए चर्चा होगी।