भोपाल: नए जेपी अस्पताल की निर्माण गुणवत्ता और निदेर्शों के अनुपालन की जांच के लिए सीएमएचओ ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। सीएमएचओ डा. मनीष शर्मा ने बताया कि समिति में एक इंजीनियर, स्टोर इंचार्ज और तीन डाक्टर शामिल हैं। यह समिति यह जांच करेगी कि अस्पताल की पांच मंजिला इमारत तय मानकों और गाइडलाइन के अनुसार बनी है या नहीं। डा. शर्मा ने बताया कि जांच के लिए समिति ने एक सप्ताह का समय मांगा है। इस अवधि के बाद रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी।