MD ड्रग्स तस्करी केस : क्राइम ब्रांच ने न्यायालय में पेश की एफएसएल रिपोर्ट

भोपाल: देशभर में चर्चित एमडी ड्रग्स तस्करी प्रकरण में सोमवार को क्राइम ब्रांच ने विशेष न्यायालय में एफएसएल रिपोर्ट पेश की। विशेष न्यायाधीश डा. मुकेश कुमार मलिक के समक्ष आगामी 11 अक्टूबर को अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा आरोप पूर्व बहस की जाएगी। क्राइम ब्रांच ने 15 सितंबर को विशेष न्यायालय में जो अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था, उसके साथ एफएसएल रिपोर्ट संलग्न नहीं की गई थी। इस पर न्यायालय ने छह अक्टूबर को रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था, जिसका पालन करते हुए सोमवार को एफएसएल रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई। 18 जुलाई 2025 को क्राइम ब्रांच ने आरोपित सैफुद्दीन और शाहरुख को स्कूटर से ड्रग्स तस्करी करते हुए गिरμतार किया था।