प्रदेश टुडे संवाददाता, भोपाल: नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन आज अपर आयुक्तों में कार्यों का बंटवारा करेंगी। गौरतलब है कि निगम में कुछ अपर आयुक्तों के पास ज्यादा काम है तो कुछ के पास विभाग ही नहीं है। राजधानी में ज्वाइन करने के बाद तीसरे दिन कमिश्नर संस्कृति जैन आज सुबह से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को देखने के लिये राउंड पर निकली। इस मौके पर उनके साथ निगम के एडीसी देवेन्द्र सिंह चौहान, वरूण अवस्थी और हर्षित तिवारी मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने अपने दौरे के चलते अन्ना नगर, गौतम नगर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वह करोंद के क्षेत्रों से होते हुए छोला हनुमान मंदिर भी गयीं।